प्रयागराज: यूपी के प्रयागराज से एक बड़ी खबर है। यहां के यमुनानगर जोन के नैनी में 'रन फॉर यूनिटी' मैराथन के दौरान जमकर बवाल हुआ है। मैराथन में रजिस्ट्रेशन के बाद बिना नियम और झंडी दिखाए दौड़ शुरू करने पर प्रतिभागी भड़क गए। प्रतिभागियों ने आयोजकों और पुलिस की गाड़ियों को घेर लिया। प्रतिभागियों ने कार्यक्रम स्थल पर रखी दर्जनों कुर्सियां भी तोड़ डालीं।
पुलिस ने प्रतिभागियों को खदेड़ा
पुलिस ने प्रतिभागियों को खदेड़कर हालात को काबू में किया। प्रतिभागी मंच पर चढ़कर नारेबाजी करने लगे। सर्टिफिकेट की लूट मचा दी और प्रतिभागी एक-दूसरे से सर्टिफिकेट छीनने लगे।
मौके पर अपना तफरी का माहौल फैल गया।
सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर नैनी में भाजपा यमुनापार ने मैराथन का आयोजन किया था, इसमें उम्मीद से ज्यादा 5 से 6 हजार लोग शामिल हो गए। जिससे हालत पूरी तरह से बेकाबू हो गए।
कॉपी अपडेट हो रही है...