1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ में आशियाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, BMW कार से 26 लाख रुपए बरामद, 500-500 रुपए के नोटों की 52 गड्डियां मिलीं

लखनऊ में आशियाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, BMW कार से 26 लाख रुपए बरामद, 500-500 रुपए के नोटों की 52 गड्डियां मिलीं

 Reported By: Vishal Singh Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Jul 05, 2026 12:11 pm IST,  Updated : Jul 05, 2026 01:06 pm IST

लखनऊ में आशियाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। पुलिस ने एक कार से बड़ी मात्रा में नोटों की गड्डियां बरामद की हैं।

Lucknow- India TV Hindi
कार से नोटों की गड्डियां बरामद Image Source : REPORTER INPUT

लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक बीएमडब्ल्यू कार से 26 लाख रुपये की नकदी बरामद हुई है। वाहन चेकिंग के दौरान स्मृति उपवन के पास एक लग्जरी कार पकड़ी गई, जिसके बाद उसमें नकदी बरामद हुई।

नोटों की 52 गड्डियां बरामद

बीएमडब्ल्यू की डिग्गी में बने लॉकर से 500-500 रुपये के नोटों की 52 गड्डियां मिली हैं। नकदी के संबंध में मौके पर कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। पुलिस ने बीएमडब्ल्यू और स्कॉर्पियो वाहन को सीज कर दिया है।

आयकर विभाग को सूचना देकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस और आयकर विभाग नकदी के स्रोत की जांच में जुटी है और तीनों युवकों से पुलिस की पूछताछ जारी है। आशियाना पुलिस की कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है। 

हैरानी की बात ये है कि BMW कार की नंबर प्लेट भी अजीब सी है। दोनों ही गाड़ियां आशियाना थाने में सीज खड़ी हैं। स्कॉर्पियो पर पूरी तरह ब्लैक फिल्म है और साथ ही यूपी विधानसभा का विधायक का स्टीकर लगा है। गाड़ियों को लेकर चर्चा इसलिए भी है क्योंकि गाड़ी पर नंबर नहीं है और साइड के शीशे पर माफिया शब्द लिखा है।

पुलिस ने पैसा सीज करके इनकम टैक्स विभाग को दे दिया है। इनकम टैक्स विभाग अब इस मामले की जांच कर रहा है। पुलिस से युवकों के परिजनों ने बताया है कि तीनों अभी पढ़ते हैं लेकिन 26 लाख कैश का हिसाब अभी कोई नहीं दे पाया है। मामले में जांच जारी है।

गुजरात में कार से मिले थे करोड़ों रुपए 

गुजरात के दाहोद में भी वाहनों की चेकिंग के दौरान एक कार से 2.56 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी मिली थी। ये मामला मई 2026 में सामने आया था। मिली जानकारी के मुताबिक, नकदी को दाहोद की एक कंपनी से वडोदरा ले जाया जा रहा था। हालांकि जिस समय ये नकदी बरामद हुई थी, उस समय नकदी के संबंध में जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके थे।

इस मामले में भी मामला दर्ज हो गया था और इनकम टैक्स विभाग को मामले की जांच करने के लिए कहा गया था। 

गाड़ियों से मिलने वाला कैश से साबित करता है कि अभी भी देश में बड़ी मात्रा में काला धन है।

ये भी पढ़ें- 

गाजियाबाद में चलती कार के अंदर होती थी भ्रूण लिंग की जांच, चार आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।