1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आरोपी अविनाश शुक्ला से जुड़ी बड़ी खबर, पूछताछ में गबन के 19 लाख रुपये खर्च करने की बात कबूली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आरोपी अविनाश शुक्ला से जुड़ी बड़ी खबर, पूछताछ में गबन के 19 लाख रुपये खर्च करने की बात कबूली

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Jul 07, 2026 08:14 am IST,  Updated : Jul 07, 2026 08:22 am IST

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले के आरोपी अविनाश शुक्ला ने पूछताछ में ये स्वीकार किया है कि उसने गबन किए गए पैसों में से 19 लाख रुपए खर्च किए।

Avinash Shukla- India TV Hindi
आरोपी अविनाश शुक्ला Image Source : INDIA TV

अयोध्या: राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले को लेकर हर दिन नए खुलासे सामने आ रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, चढ़ावा चोरी मामले में आरोपी अविनाश शुक्ला ने पूछताछ के दौरान गबन की रकम से 19 लाख रुपए खर्च करने की बात स्वीकार की है। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने पुलिस सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी है।

अविनाश ने कहां-कहां खर्च किए रुपए?

पुलिस सूत्रों ने बताया कि अविनाश के मुताबिक, उसने भाई के शादी समारोह पर 6 लाख रुपए खर्च किए। दूसरे भाई को 5 लाख रुपए दिए। 3.5 लाख रुपए की कार खरीदी और एक दोस्त के खाते में 2.5 लाख रुपए ट्रांसफर किए। अविनाश ने अपने दोस्त को एक महंगा मोबाइल फोन भी गिफ्ट में दिया।

कई और लोगों को भी दे रखे थे रुपए

अविनाश का रुपए बांटने का सिलसिला परिवार तक ही सीमित नहीं था बल्कि उसने कई अन्य लोगों को भी छोटी-छोटी रकम दे रखी थी। अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और चेक कर रही है कि और कौन लोग इस मामले में शामिल थे। पुलिस ने अविनाश के भाईयों से भी पूछताछ की है और अविनाश के भाई अभिषेक के नाम पर 2024 में खरीदी गई भूमि की जांच की जा रही है। पुलिस उन बैंक अकाउंट्स की डिटेल भी निकाल रही है, जिनमें पैसों का ट्रांसफर हुआ। 

अविनाश के कब्जे से क्या-क्या बरामद हुआ?

सूत्रों के अनुसार, अविनाश शुक्ला के कब्जे से 20.39 लाख रुपये नकद मिले हैं और 1,121 अमेरिकी डॉलर, सोने के आभूषण, चांदी के आभूषण, अन्य कीमती सामान और एक कार भी मिली है।

बता दें कि राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी का मामला सामने आने के बाद से देशभर में हड़कंप मचा हुआ है। चढ़ावे में चोरी की बात से करोड़ों राम भक्तों की भावनाएं आहत हुई हैं और लोग दोषियों के खिलाफ सख्त एक्शन की मांग कर रहे हैं। इस मामले में कई आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई है और जांच जारी है।

चढ़ावे में चोरी के मामले के सामने आने के बाद राम मंदिर के अहम पदों पर बैठे चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा हो चुका है और सोमवार को हुई ट्रस्ट की बैठक में उनके इस्तीफे को स्वीकार कर लिया गया है। 

ये भी पढ़ें- 

कौन हैं 'कृष्ण मोहन' जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का बनाया गया कार्यवाहक महासचिव? चंपत राय वाली मिली जिम्मेदारी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।