1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 'ये दुनिया एक नहीं होने देगी... मैं मरने जा रहा हूं', Video बनाकर शख्स ने कर लिया सुसाइड

'ये दुनिया एक नहीं होने देगी... मैं मरने जा रहा हूं', Video बनाकर शख्स ने कर लिया सुसाइड

 Edited By: Amar Deep
 Published : Jan 21, 2025 11:24 am IST,  Updated : Jan 21, 2025 11:24 am IST

यूपी के मुरादाबाद जिले में एक शख्स ने वीडियो बनाने के बाद आत्महत्या कर ली। वीडियो से मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ लग रहा है। हालांकि परिजनों का कहना है कि उसकी हत्या की गई है।

वीडियो बनाने के बाद शख्स ने कर लिया सुसाइड।- India TV Hindi
वीडियो बनाने के बाद शख्स ने कर लिया सुसाइड। Image Source : INDIA TV

मुरादाबाद: जिले में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक ने प्रेमिका के नाम का एक वीडियो बनाया और फिर आत्महत्या कर लिया। युवक की पहचान मनोज के रूप में हुई है, जो गांव की ही एक महिला से प्रेम करता था। मनोज का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उसने साफ-साफ कहा है कि 'ये दुनिया हमें एक नहीं होने देगी, मैं मरने जा रहा हूं, तुम आराम से जिंदगी काटना। मेरे मरने की खबर मिले तो मरने के बारे में मत सोचना। तू अपनी जिंदगी जीना।' वहीं सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी देती से वायरल हो रही है।

शादीशुदा महिला से था प्रेम-प्रसंग

दरअसल, मुरादाबाद के बिलारी के गांव जट नंगला में रहने वाला मनोज पेशे से ट्रक ड्राइवर था। मनोज का गांव की ही एक महिला के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। मनोज ने मरने से पहले एक वीडियो बनाया और उसे इंस्टाग्राम और फेसबुक पर वायरल कर दिया। उसके बाद रात को मनोज का शव पेड़ से लटके होने की सूचना एक ग्रामीण के द्वारा परिजनों को मिली। परिजनों के अनुसार शाम पांच बजे मनोज के फोन पर एक कॉल आई, जिसके बाद वह चला गया। इसके बाद वह वापस नहीं आया। बाद में उसकी काफी तलाश की गई, लेकिन रात में गांव के ही व्यक्ति ने मनोज का शव पेड़ से लटके होने की सूचना दी।

परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

वहीं परिजनों का ये भी कहना है कि मनोज का गांव की ही एक शादीशुदा महिला से अफेयर चल रहा था। घर वाले उसकी शादी करना चाहते थे, लेकिन महिला के संपर्क में होने के कारण वो मना कर देता था। महिला के परिवार वाले कई बार मनोज के साथ बदसुलूकी कर चुके हैं। परिजनों का आरोप है कि ये सुसाइड केस नहीं है। मनोज को मारकर पेड़ से लटकाया गया है। परिजनों ने पुलिस को तहरीर दे दी है। परिजनों ने मांग की है कि इस मामले में कार्रवाई की जानी चाहिए। वहीं घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी बिलारी राजेश तिवारी और कोतवाल सतेंद्र सिंह मय फोर्स के साथ पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। (इनपुट- राजीव शर्मा)

यह भी पढ़ें- 

शामली में पुलिस की मुठभेड़ में 4 बदमाश ढेर, STF के इंस्पेक्टर को भी लगी चार गोलियां

'बाइक, बैग और पर्स' सड़क किनारे रखकर कानपुर निकल गया शख्स, पुलिस ने खोज कर किया गिरफ्तार; जानें वजह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।