1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मोबाइल चलाया फिर ट्रांसफॉर्मर पर चढ़ने लगा युवक, करंट लगने से हुई मौत; सामने आया VIDEO

मोबाइल चलाया फिर ट्रांसफॉर्मर पर चढ़ने लगा युवक, करंट लगने से हुई मौत; सामने आया VIDEO

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Nov 23, 2025 02:28 pm IST,  Updated : Nov 23, 2025 02:28 pm IST

यूपी के बागपत जिले में एक युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

करंट लगने से हुई मौत।- India TV Hindi
करंट लगने से हुई मौत। Image Source : REPORTER INPUT

बागपत: जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां बड़ौत शहर कोतवाली क्षेत्र के गांधी रोड निवासी 18 वर्षीय युवक तरुण सैनी ने आत्महत्या कर ली। यह मामला उस समय सामने आया जब सोशल मीडिया पर घटना का एक मिनट 16 सेकेंड का सीसीटीवी फुटेज तेजी से वायरल होने लगा। वीडियो में युवक को बिजली के ट्रांसफॉर्मर के पास जाते और मोबाइल चलाते हुए देखा गया। उसके बाद वह अचानक ट्रांसफर पर गया और करंट लगने से गिरते हुए देखा गया। घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है, वहीं परिवार के लोग गहरे सदमे में हैं।

आत्महत्या की वजह का पता नहीं

जानकारी के अनुसार, एक युवक की ट्रांसफॉर्मर की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान तरुण सैनी पुत्र रामगोपाल सैनी के रूप में हुई, जो बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के गांधी रोड का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि युवक किसी मानसिक तनाव का शिकार था, या कोई पारिवारिक कलह के चलते उसने ये कदम उठाया है। युवक ने आत्महत्या का कदम क्यों उठाया, इसके कारणों की पुष्टि अब तक नहीं हो सकी है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो पास में ही लगे कैमरे में रिकॉर्ड हो गया।

सामने आया घटना का CCTV फुटेज

सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि तरुण पहले ट्रांसफॉर्मर के पास जाता है। पहले तो वह कुछ देर तक वहां पर खड़े होकर मोबाइल चलाता है, और फिर वह ट्रांसफॉर्मर के पास जाकर उसपर चढ़ने की कोशिश करता है। हालांकि ट्रांसफॉर्मर की चपेट में आते ही तेज रोशनी के साथ युवक को करंट लग जाता है और उसकी मौके पर ही मौत हो जाती है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे। उसे लेकर अस्पताल गए, लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। (इनपुट- पारस जैन)

यह भी पढ़ें-

दुकान में खड़े-खड़े शख्स को आया हार्ट अटैक, हुई मौत; सामने आया CCTV फुटेज

नैनीताल में 60 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 3 बारातियों की हुई दर्दनाक मौत; एक घायल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।