1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गर्मी से हाहाकार, नोएडा में पिछले 24 घंटे में अलग-अलग जगहों से मिले 14 शव

गर्मी से हाहाकार, नोएडा में पिछले 24 घंटे में अलग-अलग जगहों से मिले 14 शव

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jun 19, 2024 04:51 pm IST,  Updated : Jun 19, 2024 05:06 pm IST

इस वक्त पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी पड़ रही है। आये दिन लू और हिट स्ट्रोक से लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। इस बीच, नोएडा में अलग-अलग इलाके से 14 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

प्रतीकात्मक फोटो - India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

दिल्ली-एनसीआर में लू और गर्मी से हाहाकार मचा है। तपती धूप और लू से लोग हीट स्ट्रोक का शिकार हो रहे हैं। इसकी चपेट में आने से कई लोगों की मौत की खबरें सामने आ चुकी है। इस बीच, हीट वेट से दिल्ली से सटे नोएडा में अलग-अलग जगह पर मंगलवार को 14 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आशंका है कि ये सभी मौतें लू और हिट स्ट्रोक के कारण हुई है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सही कारण बताने की बात कह रहा है।

शव पर चोट के निशान नहीं

दरअसल, इस वक्त पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी पड़ रही है। गर्मी के कारण लू और हीट स्ट्रोक के मामलो में भी बढ़तोरी देखी जा रही है। नोएडा की बात करें तो मंगलवार को अलग-अलग जगह पर 14 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कुछ मृतकों पुलिस और कुछ को उनके परिजन मौत के बाद अस्पताल लेकर पहुंचे थे। मृतकों के शव पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि इन सभी लोगों की मौत लूह और हिट स्ट्रोक से हुई है।

सीएमएस रेणु अग्रवाल ने क्या कहा?

फिलहाल अभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। नोएडा जिला अस्पताल की सीएमएस रेणु अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि कल हमारे यहां 14 ब्रॉड डेड के मामले सामने आए थे। कुछ लोगों को पुलिस लेकर आई थी और कुछ लोगों को उनके परिजन लेकर आए थे। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा। लू और हिट स्ट्रोक से मौत की बात भी पोस्टमार्टम से पता चल पाएगा। सभी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। (रिपोर्ट- राहुल ठाकुर)

ये भी पढ़ें- 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।