1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ग्रेटर नोएडा: मुंह पर कपड़ा बांधकर आए दबंगों ने चाय स्टॉल वाले को बुरी तरह पीटा; CCTV में कैद हुई बेरहमी

ग्रेटर नोएडा: मुंह पर कपड़ा बांधकर आए दबंगों ने चाय स्टॉल वाले को बुरी तरह पीटा; CCTV में कैद हुई बेरहमी

 Published : May 21, 2026 10:00 pm IST,  Updated : May 21, 2026 10:00 pm IST

ग्रेटर नोएडा में 3 नकाबपोश दबंगों ने टी-स्टॉल संचालक को जमकर पीटा। पीटते पीटते उसे जमीन पर गिरा दिया और कुर्सी से भी हमला किया। इसके बाद यह दबंग मौके से फरार हो गए।

ग्रेटर नोएडा में टी...- India TV Hindi
ग्रेटर नोएडा में टी स्टाल संचालक के साथ जमकर मारपीट। Image Source : REPORTER INPUT

ग्रेटर नोएडा में 3 नकाबपोश दबंगों ने टी-स्टॉल संचालक को जमकर पीटा। पीटते पीटते उसे जमीन पर गिरा दिया और कुर्सी से भी हमला किया। इसके बाद यह दबंग मौके से फरार हो गए। मारपीट की यह पूरी घटना टी-स्टॉल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

क्या है पूरा मामला? 

दरअसल, यह पूरा मामला बीटा टू थाना क्षेत्र के सेक्टर अल्फा टू का है, जहां पर तुषार नाम का युवक चाय की स्टॉल चलाता है, जिस पर वह बीड़ी सिगरेट और अन्य सामान भी रखता है। बुधवार की रात को रोजाना की तरह तुषार दुकान पर बैठा हुआ था और लोगों को सामान बेच रहा था। इस दौरान तीन युवक उसके पास आते हैं, जिन्होंने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था और आते ही वह तुषार से बिना बात करे उसके बाल पकड़कर मारपीट करना शुरू कर देते हैं। पहले लगातार उनके द्वारा थप्पड़ मारे जाते हैं फिर तुषार को लात-घूसे मारते हुए कुर्सी से नीचे गिरा देते है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि दबंग तुषार के सिर पर कुर्सी से भी वार कर देते हैं। करीब 1 मिनट तक वे लोग तुषार के साथ मारपीट करते हैं।

इतना ही नहीं मारपीट के बाद बिना किसी खौफ के बड़े ही शान से मौके से फरार हो जाते हैं। मारपीट की यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पुलिस की कार्रवाई

फिलहाल इस मामले में पीड़ित के द्वारा पुलिस से शिकायत की गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इन आरोपियों को पकड़ा जाएगा। इस तरह की दबंगई और हुड़दंग बाजी बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

(रिपोर्ट- राहुल ठाकुर)

यह भी पढ़ें-

सुलझ गई लखनऊ में ट्रेन से बरामद युवती के कटे सिर और क्षत-विक्षत शव की गुत्थी, हुआ बड़ा खुलासा!

ग्रेटर नोएडा में चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, ड्यूटी पर जा रहे युवक को बदमाशों ने मारी 6 गोली; मौत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।