1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सुलझ गई लखनऊ में ट्रेन से बरामद युवती के कटे सिर और क्षत-विक्षत शव की गुत्थी, हुआ बड़ा खुलासा!

सुलझ गई लखनऊ में ट्रेन से बरामद युवती के कटे सिर और क्षत-विक्षत शव की गुत्थी, हुआ बड़ा खुलासा!

 Reported By: Vishal Pratap Singh Edited By: Vinay Trivedi
 Published : May 21, 2026 01:42 pm IST,  Updated : May 21, 2026 02:49 pm IST

लखनऊ में ट्रेन के स्लीपर कोच से बरामद हुए सिर कटे शव के मामले की गुत्थी सुलझ गई है। RPF ने इस मामले में मृतका के पिता, बुआ और फूफा को गिरफ्तार किया है।

लखनऊ मर्डर मिस्ट्री...- India TV Hindi
लखनऊ मर्डर मिस्ट्री केस में मृतका के 3 रिश्तेदार गिरफ्तार हुए हैं। Image Source : REPORTERS INPUT

Lucknow Train Dead Body Mystery: यूपी की राजधानी लखनऊ में ट्रेन की बोगी से बीते 17 मई को बरामद हुए क्षत-विक्षत शव के मामले में गुत्थी सुलझ गई है। दरअसल, ट्रेन में युवती का जो शव मिला था, उस मामले में मृतका के पिता, बुआ और फूफा को जीआरपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पता चला है कि पिता, इस बात से अपनी बेटी से नाराज था क्योंकि वह किसी लड़के से बातचीत करती थी। पीड़िता, कुशीनगर की रहने वाली थी।

सफाईकर्मी को हुआ था बैग के संदिग्ध होने का शक

जान लें कि बीते 17 मई को ट्रेन से एक युवती का कटा सिर और क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ था। जानकारी के अनुसार, जो गोमती नगर एक्सप्रेस ट्रेन बिहार के छपरा से लखनऊ पहुंची थी। उसकी स्लीपर बोगी में युवती का कटा सिर और शव मिला था। इस ट्रेन में एक सफाईकर्मी, बोगी की सफाई कर रहा था, तभी उसकी नजर बॉक्स और एक बैग पर पड़ी। सफाईकर्मी को बॉक्स और बैग संदिग्ध लगा, जिसके बाद उसने इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी थी। 

बॉक्स खोला तो मिला युवती का क्षत-विक्षत शव

इस बात की जानकारी मिलने के बाद जीआरपी और आरपीएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची। वहीं, जब ट्रेन में बरामद हुए बॉक्स को खोला गया तो उसके अंदर एक युवती का कटा हुआ सिर मिला। युवती का धड़ बॉक्स में था। वहीं, जब बॉक्स के पास पड़े बैग को खोला गया तो युवती के हाथ-पैर एक पालीथीन के अंदर मिले। इसके बाद, पोस्टमार्टम के लिए बरामद शव को भेज दिया गया था।

ट्रेन की S-1 बोगी से बरामद हुई थी बॉडी

जीआरपी के अनुसार, 17 मई को खबर मिली थी कि गाड़ी संख्या 15114 गोमतीनगर एक्सप्रेस में कोच संख्या 217570 NER S-1 में एक बैग और बॉक्स मिला था। जिसको चेक किया गया तो एक महिला का शव बरामद हुआ। महिला की उम्र लगभग 30-35 साल थी। अज्ञात मृतका के शव की शिनाख्त के लिए अलग-अलग माध्यमों से प्रयास किया गया।

ये भी पढ़ें- मामा और मौसी ने ही बना लिया युवती का अश्लील वीडियो, फिर शुरू किया ब्लैकमेल का खेल, देह व्यापार में भी धकेलने की कोशिश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।