1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. VIDEO: CM योगी की मां पर विवादित टिप्पणी करने वाले मौलाना ने हाथ जोड़कर मांगी माफी, जानें क्या कहा

VIDEO: CM योगी की मां पर विवादित टिप्पणी करने वाले मौलाना ने हाथ जोड़कर मांगी माफी, जानें क्या कहा

 Reported By: Vishal Pratap Singh Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Mar 31, 2026 02:04 pm IST,  Updated : Mar 31, 2026 02:04 pm IST

सीएम योगी की मां पर विवादित टिप्पणी करने वाले मौलाना ने गिरफ्तारी के बाद माफी मांग ली है। मौलाना ने कहा कि मैंने जो कहा, वह नहीं कहना चाहिए था। मुझे माफ कर दें।

Maulana Abdullah Salim- India TV Hindi
मौलाना ने माफी मांगी Image Source : REPORTER INPUT

लखनऊ: सीएम योगी की मां पर विवादित टिप्पणी करने वाले मौलाना अब्दुल्ला सलीम को बिहार के पूर्णिया से गिरफ्तार कर लिया गया है। यूपी एसटीएफ उसे बिहार से यूपी लेकर आई है। गिरफ्तारी के बाद मौलाना ने हाथ जोड़कर अपने बयान के लिए सीएम योगी और यूपी की जनता से माफी मांगी है।

मौलाना ने माफी मांगते हुए क्या कहा?

मौलाना अब्दुल्ला सलीम ने हाथ जोड़कर कहा, "मैं अब्दुल्ला अपने जुर्म को कबूल करता हूं। एक कॉन्फ्रेंस में मेरी स्पीच के दौरान सीएम योगी की माता के लिए मेरी जुबान से कुछ ऐसी गंदी बातें निकलीं, जो नहीं निकलना चाहिए था। मैं हाथ जोड़कर अपनी गलती मानता हूं। मैं माफी मांगता हूं कि आगे से कभी मुझसे ऐसी गलती नहीं होगी। मैं तमाम साथियों को ये पैगाम देना चाहता हूं कि अपनी स्पीच में ऐसी बात ना कहें, जिससे किसी व्यक्ति या धर्म को तकलीफ पहुंचे और आपसी माहौल बिगड़े। मैं अपने जुर्म के लिए माफी का तलबगार हूं। आगे से कभी ये गलती नहीं होगी। मैं यूपी के सीएम योगी से भी माफी का तलबगार हूं। मेरी स्पीच से जो तकलीफ उन्हें पहुंची है, उसके लिए मुझे माफ कर दें।"

कहां का रहने वाला है मौलाना?

मौलाना को यूपी STF ने सोमवार को बिहार से गिरफ्तार किया। वह बिहार के अररिया जोकीहाट का रहने वाला है, जिसका AIMIM से भी गहरा नाता बताया जा रहा है। मौलाना ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां पर टिप्पणी की थी, जिसके बाद उनका वीडियो तेजी से वायरल हुआ।

मौलाना ने क्या विवादित टिप्पणी की थी?

मौलाना ने सीएम योगी की मां, गौमाता और यूपी में गौहत्या विरोधी कानून को लेकर भड़काऊ बयान दिया था। मौलाना के इस बयान के बाद पूरे यूपी में आक्रोश फैल गया था और मौलाना के खिलाफ यूपीभर में 83 से ज्यादा थानों में एफआईआर दर्ज की गई थी। मौलाना का वीडियो वायरल होने के बाद उसके खिलाफ लगातार कार्रवाई की मांग की जा रही थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।