1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. घर में लगी भीषण आग ने छीनीं एक ही परिवार की 6 जिंदगियां, 6 महीने के जुड़वां बच्चे भी शामिल

घर में लगी भीषण आग ने छीनीं एक ही परिवार की 6 जिंदगियां, 6 महीने के जुड़वां बच्चे भी शामिल

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Feb 24, 2026 06:33 am IST,  Updated : Feb 24, 2026 09:06 am IST

मेरठ के एक घर में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। इस हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। इनमें जुड़वां बच्चे भी थे, जो मात्र 6 माह के थे।

शॉर्ट सर्किट के कारण घर में लगी भीषण आग- India TV Hindi
शॉर्ट सर्किट के कारण घर में लगी भीषण आग Image Source : REPORTER INPUT

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में सोमवार देर शाम एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के किदवई नगर में एक घर में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी भीषण आग ने एक ही परिवार के 6 लोगों की जान ले ली। मृतकों में 5 बच्चे और एक महिला शामिल है। इस हादसे से पूरे इलाके में कोहराम मच गया है।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार, किदवई नगर निवासी इकबाल के घर में सोमवार शाम अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ। देखते ही देखते आग ने भयावह रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि घर में कपड़े का काम होता है, जिससे आग तेजी से फैल गई। आग घर के निचले तल से शुरू होकर ऊपर की ओर पहुंची। इलाका काफी भीड़भाड़ वाला और गलियां संकरी होने की वजह से छत के रास्ते झुलसे लोगों को बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

घर में कपड़े का काम होता था।
Image Source : REPORTER INPUTघर में कपड़े का काम होता था।

मासूमों की मौत से मचा हाहाकार

मृतकों में जुड़वां बच्चे भी शामिल थे, जिनकी उम्र मात्र 6 माह से कम बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह और फायर ब्रिगेड की टीम ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन गंभीर रूप से झुलसने के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका।

हादसे की जानकारी मिलते ही डीएम डॉ. वीके सिंह, एसएपी अविनाश पांडेय, विधायक रफीक अंसारी और गुलाम मोहम्मद अस्पताल पहुंचे। पीड़ित परिवार के सदस्यों से बातचीत की। परिवार ने पोस्टमार्टम से इंकार कर दिया।

(रिपोर्ट- हिमा अग्रवाल)

ये भी पढ़ें-

रांची से दिल्ली आ रही एयर एंबुलेंस क्रैश, 7 लोग थे सवार, जानें कहां हुई दुर्घटना

'तेजस लड़ाकू विमान क्रैश नहीं हुआ...', जेट के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबरों पर आया HAL का बयान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।