1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. एक बाइक पर 6 छात्र, एक कंधे पर बैठा, बाकी चिपके रहे… मेरठ का खतरनाक VIDEO वायरल

एक बाइक पर 6 छात्र, एक कंधे पर बैठा, बाकी चिपके रहे… मेरठ का खतरनाक VIDEO वायरल

 Reported By: Hima Agrawal,  Written By: Khushbu Rawal
 Published : Sep 25, 2026 08:12 pm IST,  Updated : Sep 25, 2026 08:55 pm IST

मेरठ में एक बाइक पर 6 छात्रों के सवार होकर स्टंट करने का वीडियो सामने आया है। इसमें सड़क सुरक्षा को लेकर लापरवाही दिख रही है। स्कूल से लौटते समय छात्र बिना हेलमेट सड़क पर बाइक दौड़ा रहे थे। इस दौरान वे स्टंटबाजी भी कर रहे थे।

मेरठ में 6 छात्रों ने...- India TV Hindi
मेरठ में 6 छात्रों ने बाइक पर खतरनाक स्टंट किया। Image Source : REPORTER INPUT

यूपी के मेरठ में बाइक सवार 6 स्कूली छात्रों का स्टंट करते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह छात्र अपना जीवन तो जोखिम में डाल रहें है, वही आम लोगों के लिए भी खतरा पैदा कर रहें है। 22 सेकेंड का यह वीडियो थाना सिविल लाइन क्षेत्र के नहेरु एकेडमी के छात्रों का बताया जा रहा है। इस वीडियो में एक बाइक के ऊपर 6 स्कूली छात्र सवार है, पांच छात्र मोटर साइकिल के बोनेट से लेकर सीट पर चिपक-चिपक कर बैठे हुए दिखाई दे रहा है जबकि एक छात्र को सीट पर जगह नहीं मिली तो वह एक साथी के कंधे पर बैठ गया।

बाइक पर 6 स्टूडेंट्स का जानलेवा स्टंट

वायरल वीडियो में सभी छात्रों के कंधे पर बैग लटके हुए दिखाई दे रहे हैं। स्कूली छात्रों के जोखिम से भरा स्टंट करते हुए यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह छात्र तेजी से बाइक चला रहें है और यातायात नियमों को खुलें रूप से चुनौती देकर सड़क पर अन्य वाहन चालकों के लिए भी खतरा बन रहें है।

कंधे पर बैठा छात्र, तेज रफ्तार में दौड़ाई बाइक

वीडियो में बाइक पर 6 छात्र बैठे दिखाई दे रहे हैं। इनमें एक छात्र दूसरे के कंधों पर बैठा है और किसी ने हेलमेट नहीं पहना था। इतनी संख्या में छात्रों के बाइक पर बैठने से वाहन का संतुलन बिगड़ने का खतरा बना हुआ था। ये सभी थाना सिविल लाइन पर स्थित नेहरू रोड पर नेहरु एकेडमी के छात्र है, यह एकेडमी वेस्टर्न कचहरी रोड के निकट है। पुलिस भी यहां हरदम तैनात रहती है, ऐसे में ट्रैफिक पुलिस ने इन्हें रोका नहीं।

देखें वीडियो-

पुलिस की कार्रवाई

वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कहा कि संबंधित प्रकरण में बाइक मालिक के विरुद्ध थाना कोतवाली पर सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया गया है। प्रकरण में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

मेरठ के एसपी सिटी विनायक गोपाल भोंसले ने बताया कि स्टंट करने वाले सभी छात्र नाबालिग हैं। एकेडमी संचालक से वायरल वीडियो के आधार पर बातचीत की जाएंगी और सभी छात्रों के परिजनों को बुला जा रहा है। उनको हिदायत दी जाएंगी कि बच्चे भविष्य में इस तरह का जान जोखिम में डालने वाला स्टंट न करें। साथ ही मोटरसाइकिल को बरामद करने के बाद सीज करने की तैयारी है।

हाल ही दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर भी एक युवक अपने दोनों पैर बाइक के ऊपर रखकर खड़ा हो गया और बाइक फुल स्पीड से चली जा रही थी। मौत के स्टंट का यह वीडियो खूब वायरल हुआ था।

यह भी पढ़ें-

VIDEO: 90 की रफ्तार... बगल वाली सीट से ड्राइविंग, नेशनल हाईवे पर ऑडी में युवती का 'मौत वाला स्टंट'

जमानत पर पर छूटे थे RLD जिलाध्यक्ष के 4 भाई, समर्थकों ने किया स्टंट और आतिशबाजी; 15 गिरफ्तार, 8 वाहन सीज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।