1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी का बांदा जिला देश का सबसे गर्म शहर, पारा पहुंचा 47 डिग्री के पार, जानिए राज्य के बाकी जिलों का हाल

यूपी का बांदा जिला देश का सबसे गर्म शहर, पारा पहुंचा 47 डिग्री के पार, जानिए राज्य के बाकी जिलों का हाल

 Reported By: Ruchi Kumar, Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : May 18, 2026 10:36 pm IST,  Updated : May 18, 2026 11:09 pm IST

प्रदेश में भीषण गर्मी और लू को देखते हुए सीएम योगी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। साथ ही सीएम योगी ने जनता से सतर्क रहने की अपील की है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : PTI

पूरा उत्तर प्रदेश भयंकर गर्मी की चपेट में है। यूपी का बांदा जिला लगातार दूसरे दिन देश का सबसे गर्म शहर रहा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के लखनऊ केंद्र के अनुसार, बांदा में तापमान 47.6 डिग्री सेलसियस रिकॉर्ड किया गया। प्रयागराज में तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो कि प्रदेश का सबसे गर्म शहर के रूप में दर्ज किया गया।

झांसी में पारा 45.7 डिग्री सेल्सियस

झांसी में 45.7 डिग्री सेल्सियस, हमीरपुर में 45.6 डिग्री सेल्सियस, वाराणसी में 45 और बाराबंकी में 39.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। लू और भीषण गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में भीषण गर्मी को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता से सतर्क रहने की अपील की है।

इन जिलों में चल रही लू

उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, बांदा लगातार दूसरे दिन प्रदेश के साथ साथ देश में भी सर्वाधिक गर्म रहा है। इसी क्रम में प्रदेश के दक्षिणी भाग में बांदा में भीषण लू के साथ प्रयागराज, वाराणसी, गाजीपुर, हमीरपुर एवं झांसी के आसपास के क्षेत्रों में आज लू की स्थिति दर्ज की गई है।

कानपुर में पारा 44.6 डिग्री सेल्सियस 

वाराणसी के बीएचयू और बुलंदशहर में पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। फुरसतगंज में 44.7 और कानपुर एयरफोर्स स्टेशन पर 44.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। लखनऊ में अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

जारी हुआ हीटवेव का अलर्ट

मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में हीटवेव (लू) की चेतावनी जारी की है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गर्म रातें और पूर्वी उत्तर प्रदेश में तेज लू चलने की संभावना जताई गई है। राज्यभर में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी गति झोंकों के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: 

यूपी से गिरफ्तार हुआ शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या करने वाला शूटर, सामने आई हत्यारे की पहली तस्वीर

4 साल की बच्ची को रोता देख सौतेली मां को आया गुस्सा, गला दबाकर मार डाला, बाद में किया चौंकाने वाला खुलासा

 
 
 
 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।