1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. झांसी में दिल दहला देने वाली घटना, पत्थर से कुचलकर किशोरी की हत्या, खून से सना मिला शव

झांसी में दिल दहला देने वाली घटना, पत्थर से कुचलकर किशोरी की हत्या, खून से सना मिला शव

 Edited By: Amar Deep
 Published : Dec 29, 2023 03:57 pm IST,  Updated : Dec 29, 2023 03:58 pm IST

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में एक किशोरी का खून से सना हुआ शव बरामद हुआ है। किशोरी कल शाम से ही लापता थी। वहीं आज स्थानीय लोगों ने किशोरी का शव देखा तो पुलिस को मामले की सूचना दी।

पत्थर से कुचलकर किशोरी की हत्या।- India TV Hindi
पत्थर से कुचलकर किशोरी की हत्या। Image Source : INDIA TV

झांसी: जिले के बबीना थाना क्षेत्र में आज शुक्रवार को दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक किशारी का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं शव बरामद होने के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों की मानें तो किशोर गुरुवार की रात से ही घर से लापता थी। परिजनों ने किशोरी की हर संभव तलाश कर ली थी, लेकिन किशोरी का कोई पता नहीं चल सका। वहीं जब अगले दिन स्थानीय लोगों ने किशोरी का क्षत-विक्षत अवस्था में शव तो सबके होश उड़ गए। फिलहाल स्थानीय लोगों की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।

स्थानीय लोगों ने देखा शव

दरअसल, पूरा मामला बबीना थाना क्षेत्र के दलित बस्ती गोंची खेड़ा का है। यहां उस समय हड़कंप मच गया जब क्षेत्रवासियों ने एक किशोरी का शव घर से कुछ ही दूरी पर रक्तरंजित अवस्था में पड़ा देखा। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। इसके बाद से पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक किशोरी के शव को कब्जे में ले लिया। 

पत्थर से कुचलकर हत्या

जानकारी के मुताबिक बबीना थाना क्षेत्र के आदिवासी इलाका स्थित खोंची खेड़ा में शुक्रवार की सुबह किशोरी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस के मुताबिक किशोरी का शव पत्थर से कुचला गया है। पुलिस अभी मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। बताया जा रहा है मृतक नाबालिग के शव पर कपड़े नहीं थे और उसकी हत्या की गई है। मृतक नाबालिग गुरुवार की शाम से घर से लापता थी। शुक्रवार की सुबह घर से कुछ दूरी पर ही उसका शव मिला है।

(झांसी से आकाश राठौर की रिपोर्ट)

इसे भी पढ़ें- 

शादी में गया था परिवार, घर लौटे तो बेटी की हालत देख पैरों तले जमीन खिसक गई जमीन, हैरान कर देगा मामला

प्राण प्रतिष्ठा से पहले राम मंदिर में होगी विशेष आरती, शामिल होना चाहते हैं तो ऑनलाइन कराएं बुकिंग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।