1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पुलिस मुठभेड़ में मोबाइल स्नैचर सोहेल के पैर में लगी गोली, साथी आमिर फरार

पुलिस मुठभेड़ में मोबाइल स्नैचर सोहेल के पैर में लगी गोली, साथी आमिर फरार

 Written By: India TV UP Bureau Desk
 Published : Sep 22, 2026 03:29 pm IST,  Updated : Sep 22, 2026 03:30 pm IST

गाजियाबाद पुलिस ने रात में चेकिंग के दौरान मोबाइल स्नेचर को गिरफ्तार कर लिया है, इससे पहले एक मुठभेड़ हुई, जिसमें आरोपी को गोली लगी। हालांकि उसका साथी भागने में कामयाब हो गया।

Mobile snatcher caught in Ghaziabad- India TV Hindi
गाजियाबाद में पकड़ा गया मोबाइल स्नेचर Image Source : REPORTER INPUT

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में सोमवार रात चेकिंग के दौरान पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी मौके से फरार होने में सफल रहा। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद करने का दावा किया है।

पुलिस चेकिंग के दौरान हुई कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, सोमवार रात करीब 10 बजे कनावनी पुस्ता रोड पर पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन बाइक सवार रुकने के बजाय तेज गति से बाइक भगाकर 5/6 की पुलिया की तरफ जाने लगे। शक होने पर पुलिस टीम ने उनका पीछा किया।

बदमाशों ने पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में लगी पैर में गोली

पुलिस का कहना है कि पीछा किए जाने के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिसकर्मियों ने बचाव करते हुए जवाबी फायरिंग की। इस दौरान एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लग गई, जबकि दूसरा बदमाश मौके से फरार हो गया।

वसुंधरा चौकी में खुद स्वीकारी मोबाइल स्नेचिंग की वारदात की बात

पकड़े गए बदमाश की पहचान सोहेल निवासी दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में सोहेल ने करीब 15 दिन पहले इंदिरापुरम थाना क्षेत्र की वसुंधरा चौकी इलाके में मोबाइल स्नैचिंग की वारदात करना स्वीकार किया है। पुलिस के अनुसार, फरार आरोपी की पहचान आमिर के रूप में हुई है। दोनों आरोपी इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के अलावा दिल्ली-एनसीआर में मोबाइल और चेन स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस और काले रंग की ड्यूक बाइक बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, बाइक दिल्ली से चोरी की गई थी।

पहले से ही सोहेल पर दर्ज हैं कई मामले

पुलिस ने बताया कि सोहेल के आपराधिक इतिहास की जांच में उसके खिलाफ आधा दर्जन से अधिक चोरी, स्नैचिंग और आर्म्स एक्ट के मुकदमे दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। घायल आरोपी को तत्काल अस्पताल भेजा गया है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गाजियाबाद से जुबेर अख्तर की रिपोर्ट 

यह भी पढ़ें 

कानपुर में खौफनाक वारदात: घर से निकले कारोबारी की निर्मम हत्या, सड़क पर मिला धड़ तो 12 फीट दूर गड्ढे में तैरता मिला सिर

सरधना में यूपी चुनाव 2027 में BJP के सामने सीट वापस लेने की चुनौती, समझिए पिछले 3 दशक में कैसे बदली राजनीति

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।