1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सीएम योगी ने कहा- "बीते 9 सालों में हम लोगों ने 9.5 लाख युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए"

सीएम योगी ने कहा- "बीते 9 सालों में हम लोगों ने 9.5 लाख युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए"

 Reported By: Ruchi Kumar,  Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Sep 22, 2026 02:06 pm IST,  Updated : Sep 22, 2026 02:31 pm IST

सीएम योगी ने कहा है कि एक सप्ताह में पांच हजार से ज्यादा नियुक्ति पत्र दे चुके हैं। 2017 के पहले इम्तिहान कोई देता था, नौकरी किसी को मिल जाती थी।

CM Yogi- India TV Hindi
सीएम योगी Image Source : X@MYOGIADITYANATH

लखनऊ: सीएम योगी ने कहा, "पिछले 9 वर्ष के अंदर हम लोगों ने 9.5 लाख युवाओं को ये नियुक्ति पत्र वितरित किए हैं और मैंने सेफ सिंडिकेट से ये भी कहा है कि भाई हम दे रहे हैं। ये हमारा उनके वक्तव्य के बाद ये तीसरा नियुक्ति पत्र वितरण का कार्यक्रम है।"

सीएम योगी ने कहा, "मैंने उनको कहा है कि हम देते जाएंगे आप गिनते जाइए। और हो सकता है गिनती नहीं आती होगी तो कभी-कभी शिवपाल जी के सानिध्य में बैठ जाइए तो बहुत अच्छी गिनती सिखा देंगे। बहुत अच्छी गिनती पढ़े-लिखे आदमी हैं उनकी तो बहुत अच्छी थीसिस है। तो उनके सानिध्य में बैठेंगे तो और अच्छा सिखा देंगे वो।"

सीएम योगी ने कहा, "यूपी के नौजवानों के सामने जिन लोगों ने पहचान का संकट खड़ा किया था। उसको नौकरी तो नहीं देते थे यहां लेकिन उत्तर प्रदेश के बाहर भी उसके सामने पहचान का संकट था।

जिनके कारनामों से प्रदेश थर्राता था और दुनिया शक की निगाहों से यूपी वाला कहकर  शक की निगाहों से देखती थी।"

एक सप्ताह में पांच हजार से ज्यादा नियुक्ति पत्र दे चुके: सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा, "एक सप्ताह में पांच हजार से ज्यादा नियुक्ति पत्र दे चुके हैं। नौ साल में साढ़े नौ लाख नौकरी दे चुके हैं। 2017 के पहले इम्तिहान कोई देता था, नौकरी किसी को मिल जाती थी।
सैफ़ई सिंडिकेट से कहेंगे कि गिनते जाइए ,अगर गिनती नही आती तो शिवपाल यादव के साथ बैठ जाएं, शिवपाल पढ़े लिखे हैं।"

सीएम योगी ने कहा, "भारत विश्वगुरु कब था, जब भारत दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों का संचालन करता था, नालंदा, तक्षशिला के विश्वप्रसिद्ध विश्वविद्यालय थे, तब भारत विश्वगुरु था। यह धरोहर हमारे पास मौजूद है, केवल जानने, पहचानने की आवश्यकता है। सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर दे सकती है,लेकिन इंफ्रास्ट्रक्चर पर गति कैसे होनी चाहिए यह आपके द्वारा प्रशिक्षित विद्यार्थी तय करेगा। सरकार उद्योग लगाने में माहौल और मदद दे सकती है, लेकिन वह उद्योग इनोवेशन, एम्प्लॉयमेंट का आधार बनेगा, यह आपके द्वारा प्रशिक्षित किये गए छात्र ही तय करेंगे।"

सीएम योगी ने कहा, "किसी भी प्रधानाचार्य से, प्रधानाध्यापक से, प्रवक्ता से या शिक्षक से लेनदेन की मांग की तो उसको जेल के अंदर सड़ना पड़ेगा। आज हम तमाम औद्योगिक घरानों के साथ मिलकर स्किल डेवलपमेंट के लिए भी नए-नए प्रोग्राम को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।"

इससे पहले सीएम योगी, पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के बयान पर भड़के थे और कहा था कि 'सनातन परंपरा का अपमान किया।' 

ये भी पढ़ें

'युवा रोजगार पाने वाला नहीं, रोजगार देने वाला बने, सरकार ने अवसरों के नए दरवाजे खोले', CM योगी का संदेश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।