1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ...जब बंदर तहसील परिसर में लुटाने लगा 500-500 रुपये के नोट, पैसे बीनने के लिए लगी लोगों की भीड़, वीडियो वायरल

...जब बंदर तहसील परिसर में लुटाने लगा 500-500 रुपये के नोट, पैसे बीनने के लिए लगी लोगों की भीड़, वीडियो वायरल

 Reported By: Imran Laeek, Edited By: Mangal Yadav
 Published : Oct 14, 2025 10:17 am IST,  Updated : Oct 14, 2025 10:22 am IST

प्रयागराज में एक बंदर नोटों का बंडल पेड़ पर चढ़ गया और 500-500 रुपये के नोट लूटाने लगा। तहसील परिसर में पेड़ से पैसे की बारिश का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

बंदर तहसील परिसर में लुटाने लगा 500-500 रुपये के नोट- India TV Hindi
बंदर तहसील परिसर में लुटाने लगा 500-500 रुपये के नोट Image Source : REPORTER

प्रयागराजः यूपी के प्रयागराज में गंगानगर जोन के सोरांव तहसील में बंदर का अजीबोगरीब कारनामा आया सामने है। बंदर ने पेड़ पर चढ़कर 500-500 रुपये के नोट लुटाए। पेड़ से नोटों की बारिश होते देख लोग उसे बटोरने लगे। पेड़ से नोटों की बारिश का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बाइक की डिग्गी से रुपये लेकर भागा बंदर

जानकारी के मुताबिक, सोरांव तहसील के आजाद सभागार के सामने एक युवक ने बाइक खड़ी की थी। वह किसी जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए तहसील आया था। बाइक की डिग्गी में उसने एक झोले में रुपये रखे थे। वह बाइक के आस-पास ही मौजूद था। युवक के जरा ओझल होते ही एक बंदर बाइक के करीब पहुंच गया। बंदर ने बाइक की डिग्गी खोली और एक बैग निकाल लिया। लोग जब बैग वापस लेने के लिए दौड़े तो उसे लेकर वह नजदीक के पीपल के पेड़ पर चढ़ गया।

रुपये बटोरने के बाद शख्स को लौटाया गया पैसा

लोग बैग लौटाने के लिए नीचे से शोर मचाते और ईंट पत्थर मारते रहे। लेकिन बंदर ने बैग लौटने के बजाय बैग खोला और बैग के अंदर रखे पॉलिथीन से रुपये निकालने लगा। पेड़ पर बैठकर बंदर मजे से 500-500 रुपए के नोटों की बारिश करने लगा। पेड़ के नीचे मौजूद लोगों ने नोट बटोरेने। आस-पास मौजूद लोगों ने जो नोट बटोरे थे उसे युवक को वापस कर दिया। इसके बाद युवक ने राहत की सांस ली। युवक की एक छोटी सी लापरवाही उसे बड़ा आर्थिक नुकसान पहुंचा सकती थी। हालांकि युवक ने अपनी पहचान बताने से इनकार कर दिया। 

यहां देखें वीडियो

वीडियो में देखा जा रहा है कि एक बंदर बैग लेकर पेड़ पर चढ़ गया और पोलीथीन में पैक रुपये खोलने लगा। वीडियो में देखा जा सकता है कि बंदर के मुंह में नोटों का बंडल है। बंदर पैसे लेकर पेड़ की इस डाली से उस डाली तक जंप करता रहा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।