1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP विधानसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित, विपक्ष के हंगामे के बीच चला मानसून सत्र का पहला दिन

UP विधानसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित, विपक्ष के हंगामे के बीच चला मानसून सत्र का पहला दिन

 Reported By: Ruchi Kumar Edited By: Khushbu Rawal
 Updated : Aug 11, 2025 01:27 pm IST

यूपी विधानसभा के चार दिन के इस मानसून सत्र के पूरी तरह हंगामेदार होने की संभावना है। विपक्ष इस सत्र को बहुत छोटा बताकर इसे बढ़ाने की मांग कर रहा है लेकिन सरकार के मुताबिक ये सत्र 14 अगस्त को समाप्त हो जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी...- India TV Hindi
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ Image Source : DD NEWS UTTAR PRADESH

आज से यूपी विधानसभा के मानसून सत्र का आगाज हो गया है। सत्र शुरू होने से पहले समाजवादी पार्टी के विधायकों ने बैनर पोस्टर के साथ प्रदर्शन किया। इस दौरान सपा विधायकों ने "आप चलाइये मधुशाला हम चलाएंगे PDA पाठशाला" के नारे लगाए। बता दें कि चार दिन के इस सत्र के पूरी तरह हंगामेदार होने की संभावना है। विपक्ष इस सत्र को बहुत छोटा बताकर इसे बढ़ाने की मांग कर रहा है लेकिन सरकार के मुताबिक ये सत्र 14 अगस्त को समाप्त हो जाएगा। विपक्ष इस सत्र में स्कूलों का मर्जर, बिजली का निजीकरण, वोटर लिस्ट रिवीजन, सूबे में आई बाढ़, कानून व्यवस्था और बेरोजगारी जैसे मुद्दे उठाने की तैयारी कर रहा है।

UP Assembly Monsoon Session Highlights

Auto Refresh
Refresh
  • 1:24 PM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    यूपी विधानसभा की कार्यवाही कल सुबह तक स्थगित

    यूपी विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित हो गई है। सपा के विधायक लगातार बेल पर प्रदर्शन कर रहे थे। हंगामे के बीच सदन की कार्रवाई स्थगित हो गई। सरकार द्वारा लाए गए सभी विधेयक को सदन में पेश किया गया।

  • 12:38 PM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    दोबारा 12.21 बजे शुरू हुई कार्यवाही

    यूपी विधानसभा की कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित की गई थी। इसके बाद फिर 12.21 बजे सदन की कार्यवाही शुरू हुई और इस दौरान भी जमकर हंगामा जारी रहा।

  • 11:23 AM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    समाजवादी पार्टी और लोकतंत्र नदी के दो छोर- सीएम योगी

    नेता विपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने आरोप लगाया कि उन्हें गोरखपुर, सम्भल, बहराइच नहीं जाने दिया जा रहा है। इस पर सीएम योगी ने कहा- समाजवादी पार्टी और लोकतंत्र नदी के दो छोर है। इनके मुंह से लोकतंत्र शब्द शोभा नहीं देता। सम्भल, गोरखपुर, बहराइच सब जगह अराजकता पैदा करना चाहते हैं। आपके कंधे पर बंदूक रखकर चलाना चाहते हैं।

  • 11:22 AM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    कावंड़ लेकर विधानसभा पहुंचे सपा विधायक

    समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान कावंड़ लेकर विधानसभा पहुंचे है। कावंड़ में डॉ. भीमराव अंबेडकर और डॉ. राम मनोहर लोहिया की फोटो लगी हैं, साथ में लिखा है कि सरकारी शराब की दुकान, नहीं चाहिए मधुशाला, हमें चाहिए पाठशाला। अतुल प्रधान ने कहा कि A फॉर अखिलेश पढ़ाने में कोई नुकसान नहीं है।

  • 11:16 AM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    यूपी विधानसभा में SP का जबरदस्त हंगामा

    यूपी विधानसभा में इस वक्त जबरदस्त हंगामा हो रहा है। स्पीकर के आसन के पास जाकर सपा विधायक नारेबाजी कर रहे हैं। 

  • 11:15 AM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    सपा सरकार के दौरान व्यापारी डरे रहते थे- योगी

    यूपी विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होते ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि सपा सरकार के दौरान दहशत का माहौल था। व्यापारी डरे रहते थे। सपा ने विकास के लिए कुछ भी नहीं किया। 

  • 11:12 AM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    यूपी विधानसभा का मानसून सत्र शुरू

    यूपी विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू हो गया है। इस कार्यवाही में कई मुद्दों पर समाजवादी पार्टी और भाजपा आमने-सामने आ सकती हैं। सपा की मांग है कि सदन की कार्यवाही का समय बढ़ाया जाए।

     

  • 11:09 AM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    अखिलेश ने 24 घंटे चर्चा को बताया पागलपन

    विधानसभा सत्र से पहले कल बीजेपी और समाजवादी पार्टी के विधायकों की अलग अलग बैठक हुई जिस दौरान दोनों दलों ने अपनी अपनी रणनीति पर चर्चा की। इस सत्र की खास बात ये है कि इस दौरान यूपी सरकार के विजन डॉक्यूमेंट 2047 पर नॉनस्टॉप 24 घंटे तक चर्चा होगी। विपक्ष इसे समय की बर्बादी बता रहा है। अखिलेश यादव ने तो इसे पागलपन करार दिया।

  • 11:03 AM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    अखिलेश यादव का बड़ा बयान

    मानसून सत्र से पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव आयोग पर पहली बार अंगुली नहीं उठ रही है। कई बार ऐसा हुआ है और यूपी चुनाव को लेकर के कई बार सपा ने अपनी बात रखी है। पिछली बार जब उपचुनाव था और उपचुनाव में जो धांधली हुई उसको लेकर भी शिकायत की गई कि किस तरीके से सरकार ने मिलकर के अधिकारियों के सहारे वोट की चोरी नहीं, बल्कि वोट की लूट की गई। वोट की डकैती की गई।

  • 11:01 AM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    इस बार का सत्र भी काफी महत्वपूर्ण- CM योगी

    सत्र शुरू होने से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, "आज से उत्तर प्रदेश विधानमंडल का सत्र प्रारंभ होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश का विधानमंडल देश के किसी भी विधानमंडल से बड़ा विधानमंडल है। पिछले 8-8.5 वर्षों में उत्तर प्रदेश विधानमंडल ने अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं। इस बार का सत्र भी काफी महत्वपूर्ण है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।