यूपी के मुरादाबाद में बूथ स्तरीय अधिकारी (BLO) सर्वेश सिंह द्वारा आत्महत्या किए जाने के बाद अब एक महिला BLO के ब्रेन हेमरेज की घटना सामने आई है। मतदाता सूची के एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के कार्य में लगी महिला BLO को रात ब्रेन हेमरेज के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।
प्राईमरी स्कूल में सहायक अध्यापिका हैं आभा
जनपद मुरादाबाद के थाना सिविल लाइन अंतर्गत रहने वालीं 57 वर्षीय आभा सोलोमन पाकबड़ा के प्राईमरी स्कूल में सहायक अध्यापिका हैं और वर्तमान में SIR के कार्य में लगी हुई हैं। उनके पति बाहर रहते हैं और बेटा जॉब के लिए बाहर गया हुआ था। यहां अपने भाई बहन के साथ रहती हैं।
बेहोश मिलीं महिला BLO
रविवार होने के कारण परिवार के लोग चर्च गए हुए थे और आभा अपना SIR का कार्य निपटा रही थीं। आभा फॉर्म को अपलोड करने कार्य कर रही थीं। दोपहर 2 बजे जब आभा की बहन चर्च से वापस आईं तब वह बिस्तर कर लेटी हुईं थी। जब उन्होंने आभा को दवाई देने के लिए उठाया तब वो बेहोश थीं। उन्होंने तुरंत अन्य परिजनों को फोन करके बुलाया और आभा को अस्पताल में भर्ती कराया। ब्लड प्रेशर कम होने और ब्रेन हेमरेज की आशंका के चलते उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।
परिजनों के अनुसार आभा सोलोमन बीपी की मरीज हैं उनका पहले से ही इलाज चल रहा है। फिलहाल अभी परिजनों ने इस मामले में SIR का कोई जिक्र नहीं किया है।
बिजनौर में महिला BLO की हार्ट अटैक से मौत
बता दें कि इससे पहले शनिवार बिजनौर जिले में हार्ट अटैक से BLO के पद पर तैनात शोभा रानी (56) की मौत हो गई। मृतका शुक्रवार देर रात तक फार्म ऑनलाइन अपलोड करती रही। रात में ही उसके सीने में दर्द होने लगा तो अस्पताल लेकर गए थे। घर में बेटे की शादी की तैयारियां चल रही थीं।
(रिपोर्ट- राजीव शर्मा)
यह भी पढ़ें-
बिजनौर में BLO शोभा रानी की हार्ट अटैक से मौत, घर में चल रही थी इकलौते बेटे की शादी की तैयारी
SIR की घबराहट से BLO वर्कर की मौत, सर्वर ठीक से काम न करने की वजह से था मानसिक दबाव