Saturday, March 14, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सिलेंडर की कालाबाजारी को लेकर गैस एजेंसी पर ताबड़तोड़ छापेमारी, बुकिंग पर्चियां गायब मिलने पर जांच टीम ने लिया ये एक्शन

सिलेंडर की कालाबाजारी को लेकर गैस एजेंसी पर ताबड़तोड़ छापेमारी, बुकिंग पर्चियां गायब मिलने पर जांच टीम ने लिया ये एक्शन

Edited By: Vinay Trivedi Published : Mar 14, 2026 08:16 am IST, Updated : Mar 14, 2026 08:16 am IST

गैस की कथित किल्लत की खबरों के बीच जांच टीम ने मुरादाबाद में गैस एजेंसी पर छापेमारी की। इस दौरान, एजेंसी मालिक बुकिंग और डिलीवरी की पर्चियां नहीं दिखा पाए, जिसके बाद एजेंसी को सील करने की कार्रवाई की गई।

Moradabad lpg gas agency raid- India TV Hindi
Image Source : REPORTERS INPUT मुरादाबाद में गैस एजेंसी पर छापेमारी हुई है।

Moradabad News: यूपी के मुरादाबाद में घरेलू गैस की किल्लत ना हो और कालाबाजारी रोकने के लिए जिलापूर्ति अधिकारी ने शुक्रवार देर रात में ही टीम को साथ लेकर गैस एजेंसी ऑफिस व गोदाम पर छापा मारा। जांच में कई कमियां पाए जाने पर गोदाम को सील कर दिया गया। ये मामला ठाकुरद्वारा की भारत पेट्रोलियम की भावना गैस सर्विस से जुड़ा है। मुरादाबाद की तहसील ठाकुरद्वारा में LPG गैस सिलेंडरों की हेराफेरी की शिकायतें मिल रही थीं, जिसका संज्ञान लेते हुए जिलापूर्ति अधिकारी ने विभागीय टीम के साथ भारत पेट्रोलियम की भावना गैस सर्विस नाम की एजेंसी पर रात में ही छापा मारा।

बुकिंग की पर्चियां नहीं दिखा पाए एजेंसी मालिक

बता दें कि एजेंसी के ऑफिस में जांच पड़ताल करने के बाद टीम गैस गोदाम पर पहुंची थी। टीम को जांच में कई कमियां मिलीं, जिनका जबाव एजेंसी मालिक नहीं दे पाए। जांच टीम को एजेंसी मालिक गैस बुकिंग और सिलेंडर डिलीवरी की पूरी पर्चियां नहीं दिखा पाए और ना ही गोदाम में रखे सिलेंडरों का स्टॉक पूरा था, जिसका जबाव एजेंसी मालिक नहीं दे पाए। 

गोदाम के छोटे सिलेंडर भी मिले गायब

जिलापूर्ति अधिकारी अजय प्रताप के मुताबिक, छापेमारी के दौरान एजेंसी मालिक पिछले 3 दिन की गैस बुकिंग की पर्चियां पूरी नहीं दिखा पाए, उन्होंने सिर्फ आधी ही बुकिंग की पर्चियां दिखाईं। इसके अलावा गोदाम में स्टॉक के रूप में मौजूद 5 किलोग्राम वाले छोटे सिलेंडर भी बड़ी संख्या में कम पाए गए, इसका भी एजेंसी मालिक के पास कोई जबाव नहीं था।

जांच टीम ने सील की गैस एजेंसी

DSO मुरादाबाद के अनुसार, गोदाम में लाइट की प्रॉपर व्यवस्था ना होने के चलते टीम गोदाम की जांच और सिलेंडरों की गिनती सही से नहीं कर पाई, लिहाजा गोदाम सील करने की कार्रवाई की गई। दिन में फिर से टीम आएगी और जांच की कार्रवाई पूरी करेगी। अगर एजेंसी स्वामी गैस बुकिंग की पर्चियों और गोदाम से गायब सिलेंडरों का हिसाब नहीं दे पाए तो कार्रवाई की जाएगी।

(इनपुट- राजीव शर्मा)

ये भी पढ़ें- यूपी में LPG सिलेंडरों की कालाबाजारी पर कड़ी कार्रवाई, 1483 स्थानों पर छापे; 6 अरेस्ट

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement