1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मुरादाबाद: कपड़ा गोदाम में भीषण आग, 5 गोदाम चपेट में, दमकल की कई गाड़ियां मौजूद

मुरादाबाद: कपड़ा गोदाम में भीषण आग, 5 गोदाम चपेट में, दमकल की कई गाड़ियां मौजूद

 Edited By: Shakti Singh
 Published : May 19, 2025 11:51 pm IST,  Updated : May 19, 2025 11:51 pm IST

एक गोदाम में लगी आग ने धीरे-धीरे पांच गोदाम को चपेट में ले लिया। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं।

cloth market fire- India TV Hindi
कपड़ा गोदाम में आग Image Source : INDIA TV

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में सोमवार शाम कपड़ा गोदाम इलाके में आग लग गई। यहां पुराने कपड़े के कई गोदाम हैं। ऐसे में एक गोदाम में लगी आग ने धीरे-धीरे पांच गोदामों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना भोजपुर थाना क्षेत्र की है। यहां कपड़ों के गोदाम में लगी आग एक के बाद पांच गोदामों में फैल गई। भीषण आग का नजारा देख क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। आनन-फानन में फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी गई। दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग बुझाने में जुटी हुई हैं। हालांकि, अब तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।

थाना भोजपुर के रानी नागल इलाके में पुराने कपड़ों के गोदाम बड़ी संख्या में हैं। कपड़ों के गोदाम पास पास होने की वजह से आग तेजी से फैल गई। आग की आसमान छूती लपटें कई किलोमीटर से दिखाई दे रही हैं। रात के समय आग की लपटों से आसमान लाल रंग का दिखाई दे रहा था। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं। 

महाराष्ट्र में फैक्टरी में आग लगने से आठ लोगों की मौत

महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में रविवार को एक फैक्टरी में भीषण आग लग जाने के कारण तीन महिलाओं और एक बच्चे समेत आठ लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि आग बुझाने के दौरान तीन अग्निशमन कर्मी घायल हो गए। आग बुझाने के लिए 100 पानी के टैंकर और दमकल गाड़ियों को तैनात किया गया था। सोलापुर एमआईडीसी के अक्कलकोट रोड पर स्थित सेंट्रल टेक्सटाइल मिल्स में तड़के करीब 3:45 बजे आग लगने का कारण प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट लग रहा है। घटनास्थल मुंबई से तकरीबन 400 किलोमीटर की दूरी पर है। मंसूरी परिवार के सदस्यों के शव फैक्टरी परिसर में स्थित एक इमारत के शयनकक्ष के अंदर मिले। दमकल कर्मियों को अंदर प्रवेश करने के लिए दीवार को तोड़ना पड़ा। अधिकारियों ने बताया कि 1.5 साल का यूसुफ अपनी मां की गोद में मिला। एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने के समय सभी लोग गहरी नींद में थे। अधिकारियों ने बताया कि आठ पीड़ितों में से तीन की मौत गंभीर रूप से जलने से हुई, जबकि पांच अन्य की मौत धुएं के कारण दम घुटने से हुई। 

(मुरादाबाद से राजीव शर्मा की रिपोर्ट)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।