1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपीः लखनऊ में बुलडोजर से जमींदोज की गई मस्जिद, रात में भारी सुरक्षा के बीच किया गया ध्वस्त

यूपीः लखनऊ में बुलडोजर से जमींदोज की गई मस्जिद, रात में भारी सुरक्षा के बीच किया गया ध्वस्त

 Reported By: Ruchi Kumar, Edited By: Mangal Yadav
 Published : Apr 02, 2026 09:54 am IST,  Updated : Apr 02, 2026 10:52 am IST

लखनऊ में देर रात पुलिस प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा के बीच एक मस्जिद को ध्वस्त कर दिया। यह मस्जिद सरकारी जमीन पर बनी थी। हाई कोर्ट के आदेश के बाद ये कार्रवाई की गई।

बुलडोजर से मस्जिद गिराता प्रशासन- India TV Hindi
बुलडोजर से मस्जिद गिराता प्रशासन Image Source : REPORTER

लखनऊ: लखनऊ ग्रामीण के बीकेटी तहसील क्षेत्र में ग्राम सभा की जमीन पर बनी एक मस्जिद को इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश के बाद ध्वस्त कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक, दो बुजडोजर के साथ पुलिस प्रशासन की टीम देर रात मौके पर पहुंची और मस्जिद को जमींदोज कर दिया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे।

हाई कोर्ट ने अवैध निर्माण गिराने का दिया था आदेश

यह मामला बीकेटी तहसील के ग्राम अस्ती स्थित गाटा संख्या 648 की जमीन से संबंधित है, जिस पर मस्जिद का निर्माण किया गया था। सुनवाई के दौरान, हाई कोर्ट ने पाया कि संबंधित पक्ष जमीन पर अपना कोई वैध अधिकार साबित करने में विफल रहा। इसके बाद कोर्ट ने निचली आदेश को बरकरार रखने और अबैध कब्जे को हटाने का आदेश दिया था। इसके बाद स्थानिय प्रशासन ने देर रात अवैध मस्जिद को ध्वस्त कर दिया। 

यहां देखें वीडियो

सीतापुर में भी मस्जिद गिराया गया

इससे पहले अभी हाल में ही सीतापुर में भी एक अवैध मस्जिद को बुलडोजर से गिरा दिया गया था। यह मस्जिद भी सरकारी जमीन पर बनाया गया था। अपर ज़िलाधिकारी (ADM) अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ज़िले के लहरपुर इलाके में स्थित जगह पर पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि मस्जिद को तोड़ने का काम कड़ी सुरक्षा के बीच किया गया।

प्रशासन के अनुसार, नैगाँव बेहटी गांव में बनी यह इमारत उस ज़मीन पर अवैध रूप से बनाई गई थी जो एक तालाब के लिए तय की गई थी। यह कार्रवाई ग्राम सभा की शिकायत के बाद तहसील अदालत के आदेश पर की गई। अधिकारियों ने बताया कि इस कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों सहित करीब 500 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।