Tuesday, February 17, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मुख्तार अंसारी के परिवार में पड़ी फूट, भतीजे ने अपने विधायक भाई के खिलाफ खोला मोर्चा; भ्रष्टाचार का आरोप लगाया

मुख्तार अंसारी के परिवार में पड़ी फूट, भतीजे ने अपने विधायक भाई के खिलाफ खोला मोर्चा; भ्रष्टाचार का आरोप लगाया

Reported By : Vishal Pratap Singh Edited By : Mangal Yadav Published : Feb 17, 2026 01:56 pm IST, Updated : Feb 17, 2026 02:01 pm IST

मुख्तार अंसारी के दो भतीजों के बीच आपसी खींचतान मची हुई है। सलमान अंसारी ने मोहम्मदाबाद के विधायक और अपने भाई पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। सलमान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

मुख्तार अंसारी का भतीजा सलमान अंसारी। फाइल- India TV Hindi
Image Source : FB@SALMAN.ANSARI7860 मुख्तार अंसारी का भतीजा सलमान अंसारी। फाइल

लखनऊः मुख्तार अंसारी के मरने के बाद अब उसके परिवार में सब-कुछ ठीक नहीं चल रहा है। अंसारी परिवार का झगड़ा सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।  मुख्तार अंसारी के भतीजे सलमान अंसारी ने अपने भाई यानी मुख्तार अंसारी के दूसरे भतीजे मौजूदा विधायक मन्नू अंसारी पर गंभीर आरोप लगाया है। आरोप है कि विधायक मन्नू अंसारी विकास योजनाओं में भ्रष्टचार कर रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उसे पार्टी अध्यक्ष से पार्टी से निकलवाने की धमकी दी जाती है।

फेसबुक पर शेयर की ये पोस्ट

फेसबुक पर सलमान अंसारी ने कहा कि 378 विधानसभा मोहम्मदाबाद में रहने वाले मेरे भाइयों मेरे भाइयों, आप लोग मुझे इतना फ़ोन करते हैं और मैसेज करते हैं और हमेशा पूछते हैं कि मैं पिछले 4 साल से अपनी 378 विधानसभा क्यों नहीं जाता। इसका कारण यह है कि मैं वहां विकास के नाम पर चल रही लूट में बिल्कुल भी शामिल नहीं होना चाहता और मैं अपने क्षेत्र के लोगों से अपनी आंखों के सामने बदतमीज़ी से बात होते देखना बर्दाश्त नहीं कर सकता। 

मेरे कार्यकर्ता को बेइज्जत किया जाता है और उन्हें कोई मदद नहीं दी जाती। अगर मेरे पिता जी या चाचा जी नहीं होते, तो मेरा यहां क्षेत्र कोई अपना काम नहीं लाता। वह नहीं आएंगे, हालात इतने खराब हैं। लोगों को राष्ट्रीय अध्यक्ष जी की धमकी दी जाती है कि अगर उन्होंने कुछ कहा तो मैं पार्टी से बाहर करवा दूंगा। यह सब देखकर बहुत दुख होता है और इतना ही नहीं, इससे भी ज़्यादा, विधानसभा में गलत काम हो रहे हैं। आप लोग मुझसे बहुत शिकायत करते हैं। हमारे क्षेत्र के सम्मानित लोग और हमारे सम्मानित कार्यकर्ता रोज़ मुझसे संपर्क करते हैं और रोते हैं और मुझे अपना दुख बताते हैं। इस सब दर्द की वजह से मेरा अपनी विधानसभा में जाने का मन नहीं करता। आज मैंने अपना दुख लिखा है। 

भाई पर लगाया फंसाने का आरोप

इसको देखकर ये सज्जन मुझे फंसाने, परेशान करने और घर से निकलवाने की कोशिश करेंगे क्योंकि उनके पास बहुत सारा लूटा हुआ पैसा है। मेरे परिवार में जो भी राजनीतिक पद पर रहे हैं या वर्तमान में हैं, उनपर मुझे गर्व है। लेकिन जो गलत रहा है, मैं बताऊंगा और मेरे पास इतने सबूत और रिकॉर्डिंग हैं कि कुछ लोग बहुत परेशानी में पड़ जाएंगे। हम कोई राजा नहीं हैं जो मेरी विधानसभा को अपनी प्रजा समझे। जनता कभी भी राजा का भूत उतार सकती है।

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement