1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में कावड़ यात्रा से पहले मुस्लिम होटल पर थूक जिहाद! रोटी पर थूकने वाला कर्मचारी गिरफ्तार, देखें वीडियो

यूपी में कावड़ यात्रा से पहले मुस्लिम होटल पर थूक जिहाद! रोटी पर थूकने वाला कर्मचारी गिरफ्तार, देखें वीडियो

 Published : Jun 27, 2025 02:33 pm IST,  Updated : Jun 27, 2025 02:53 pm IST

मुजफ्फरनगर के एक होटल में रोटियों पर थूकने वाले कर्मचारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वीडियो वायरल के बाद हिंदू संगठनों ने रोष जताया है।

रोटी पर थूकने वाला आरोपी गिरफ्तार- India TV Hindi
रोटी पर थूकने वाला आरोपी गिरफ्तार Image Source : INDIA TV

मुजफ्फरनगरः यूपी में कावड़ यात्रा शुरू होने से पहले मुजफ्फरनगर में एक होटल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक नॉनवेज होटल में तंदूर में रोटी लगाने वाला एक कर्मचारी रोटियों पर थूकता नजर आ रहा है। होटल कर्मचारी की इस शर्मनाक करतूत का वीडियो वायरल होने के बाद मुजफ्फरनगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

रोटी पर थूकने वाला शाहनवाज गिरफ्तार

मामला मुजफ्फरनगर के शहर कोतवाली क्षेत्र के राज मार्केट का है। जहां लजीज नॉन वेज होटल पर तंदूर में रोटी लगाने वाले एक कर्मचारी का गुरुवार शाम रोटी पर थूकने का वीडियो वायरल हो गया। होटल कर्मचारी के द्वारा रोटी पर थूकने की वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों में रोष फैल गया। इसके बाद मुजफ्फरनगर पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर रोटी पर थूकने वाले कर्मचारी शाहनवाज को होटल से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

यहां देखें वीडियो

हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

होटल कर्मचारी की इस शर्मनाक करतूत के बाद आज हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने मुजफ्फरनगर जिला अधिकारी को एक ज्ञापन भेंट करते हुए मांग की है कि ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस सख्त एक्शन ले। हिंदू युवा वाहिनी के संगठन मंत्री प्रहलाद पाहुजा ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देते हुए कहा है कि कावड़ यात्रा शुरू होने वाली है और इस तरह की घटनाओं से जनपद का माहौल खराब होगा। इसलिए कावड़ मार्ग पर जितने भी नॉनवेज मुस्लिम होटल और ढाबे हैं, उन्हें तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए। साथ ही सभी होटल स्वामियों को अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर नेम प्लेट लगाने के निर्देश भी दिए जाएं।

सीओ सिटी ने दी ये जानकारी

इस मामले में जानकारी देते हुए सीओ सिटी राजू कुमार साव ने बताया कि कल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें एक होटल कर्मचारी तंदूर में रोटी लगाने से पहले रोटी पर थूक रहा था। वायरल वीडियो के आधार पर शहर कोतवाली पुलिस ने राज मार्केट में स्थित लजीज होटल के कर्मचारी शाहनवाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

रोटी पर थूकने वाला आरोपी शाहनवाज
Image Source : INDIA TVरोटी पर थूकने वाला आरोपी शाहनवाज

रिपोर्ट- योगेश त्यागी, मुजफ्फरनगर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।