1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नोएडा में बड़ा हादसा, इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, बचाव कार्य जारी-VIDEO

नोएडा में बड़ा हादसा, इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, बचाव कार्य जारी-VIDEO

 Published : Nov 18, 2024 05:52 pm IST,  Updated : Nov 18, 2024 07:02 pm IST

इमारत गिरने की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंच गई है। बुलडोजर की मदद से मलबे को हटाने का काम किया जा रहा है। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी हुई है।

नोएडा में गिरी इमारत- India TV Hindi
नोएडा में गिरी इमारत Image Source : INDIA TV

उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले के नोएडा में बड़ा हादसा हो गया। सोमवार शाम नोएडा सेक्टर-3 के बहलोलपुर गांव में एक इमारत गिर गई। इसमें कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। इमारत के पास नींव की खुदाई हो रही थी। हादसे का शिकार हुई इमारत 1 मंजिल की है। इमारत के गिरने का मामला थाना सेक्टर 63 का है।

मलबे में दबे लोगों को निकाला जा रहा

इमारत गिरने के बाद चीख-पुकार मच गई। इमारत के अंदर मौजूद लोग मलबे में दब गए। उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंच गई। बुलडोजर की मदद से मलबे को हटाया जा रहा है।

खाली प्लॉट की खोदी जा रही थी नींव

इस मामले की अधिक जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि ये मामला थाना सेक्टर-63 का है। हनुमान मंदिर के पास बहलोलपुर में एक खाली प्लॉट की नींव खोदी जा रही थी। नींव खोदते समय बगल के मकान की दीवार गिर गई। 

2 लोगों को अस्पातल में भर्ती कराया गया

मलवे में 2 लोगों को निकाल कर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। एक अन्य व्यक्ति के दबे होने की संभावना है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस उच्चाधिकारीगण मौके पर मौजूद हैं। पुलिस बल व फायर यूनिट द्वारा रेस्क्यू किया जा रहा है।

रिपोर्टर - राहुल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।