1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कहां पहुंची आपकी ई-बस? अब रियल टाइम लोकेशन ट्रैक करो, नोएडा में इन 5 रूटों पर दौड़ने लगीं 100 इलेक्ट्रिक बसें

कहां पहुंची आपकी ई-बस? अब रियल टाइम लोकेशन ट्रैक करो, नोएडा में इन 5 रूटों पर दौड़ने लगीं 100 इलेक्ट्रिक बसें

 Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Jun 16, 2026 09:48 am IST,  Updated : Jun 16, 2026 09:58 am IST

इलेक्ट्रिक बसें चलने से नोएडा, ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोगों को बहुत बड़ी राहत मिली है। इन बसों के शुरू होने से न केवल बेहतर और सस्ती यात्रा सुविधा मिलेगी, बल्कि प्राइवेट कैब और ऑटो पर निर्भरता भी कम होगी।

noida electric bus- India TV Hindi
नोएडा में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू। Image Source : REPORTER INPUT

नोएडा में 15 जून से 100 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू हो गया है। पहली बार नोएडा-ग्रेटर नोएडा में इंटरसिटी इलेक्ट्रिक बस सेवा की शुरुआत हुई है। नोएडा अथॉरिटी और यूपी परिवहन निगम मिलकर इन बसों का संचालन कर रहे हैं। बसें चलने से नोएडा, ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोगों को बहुत राहत मिली है। इसका सबसे ज्यादा फायदा नौकरीपेशा लोगों, छात्रों और दैनिक यात्रियों को मिलेगा।

15 मिनट में एक बस

बता दें कि 12 जून सीएम योगी आदित्यनाथ ने इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। जिसके बाद सोमवार यानी 15 जून से नोएडा, ग्रेटर नोएडा एवं यमुना प्राधिकरण क्षेत्रों में 100 ई-बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। ये सभी बसें लगभग 15 मिनट के अन्तराल पर संचालित की जा रही हैं।

रियल टाइम लोकेशन ट्रैकिंग की सुविधा

नोएडा अथॉरिटी की अगुवाई में शुरू हुई ई-बस सेवा की रियल टाइम लोकेशन भी ट्रैक की जाएगी। ताकि यह पता रहे कि बस कहां है और यात्रियों को समय पर क्यों नहीं मिल रही है। 

क्या है बसों का रूट?

नोएडा अथॉरिटी ने मामूली संशोधन के बाद नए सिरे से ई-बसों के रूट जारी किए है। 

क्र. सं. प्रारंभ बिंदु वाया अंतिम बिंदु
रूट नं. 1 बॉटेनिकल गार्डन गोल्फ कोर्स, सिटी सेंटर, होशियारपुर, सैक्टर-51, पर्थला, गौर चौक, ग्रेटर नोएडा वेस्ट (एक मूर्ति गोलचक्कर), सूरजपुर कलेक्ट्रेट परीचौक (ग्रेटर नोएडा)
रूट नं. 2 बॉटेनिकल गार्डन सेक्टर-44 छलेरा, एमिटी स्कूल, एक्सप्रेसवें 0 चैनेज, परी चौक, गलगोटिया यूनिवर्सिटी, दनकौर, रबुपुरा जेवर एयरपोर्ट
रूट नं. 3 बॉटेनिकल गार्डन सेक्टर-37 अण्डरपास से छलेंरा, अगाहपुर, बरौला, सेक्टर-50 मेट्रो स्टेशन, सेक्टर-75 मेट्रो स्टेशन, सेक्टर-50 मेट्रो स्टेशन, सेक्टर-75 नॉर्थआई चौक, सेक्टर-116, सेक्टर-78, सैमसंग फेस-2, फूलमंडी, कुलेसरा, सूरजपुर कलेक्ट्रेट (सूरजपुर)
रूट नं. 4 बॉटेनिकल गार्डन गोल्फ कोर्स, सिटी सेंटर, सेक्टर-52, साईमन्दिर सैक्टर-61, सेक्टर-62, प्रताप विहार गाजियाबाद, RRTS स्टेशन गाजियाबाद नया बस अड्डा गाजियाबाद
रूट नं. 5 बॉटेनिकल गार्डन सेक्टर-16, नोएडा प्रवेश गेट सैक्टर-14ए, अक्षरधाम, कौशाम्बी आनन्द विहार बस स्टेशन

कितना है किराया?

ये सभी बसें इलेक्ट्रिक हैं, जिससे कि किसी भी तरह का प्रदूषण नहीं होगा। आम जनता, नौकरीपेशा लोगों और छात्रों की सुविधा के लिए यात्रा को किफायती रखते हुए किराया मात्र 20 रुपये, 30 रुपये और अधिकतम 50 रुपये निर्धारित किया गया है। बस पूरी तरह से एयर कंडीशनर (AC) है और सुरक्षा की दृष्टि से बस में चार सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। अधिकारियों ने कहा है कि मांग के आधार पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

यह भी पढ़ें-

पुराने बस-ट्रक बदलने पर मिलेगा 8% का डिस्काउंट, अशोक लेलैंड की नई स्कीम से लाखों रुपये की हो सकती है बचत

आगरा, मथुरा, अलीगढ़ समेत यूपी के 8 जिलों से नोएडा एयरपोर्ट के लिए सीधी बस सेवा शुरू

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।