1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नोएडा: जनता का दावा- ब्लैक में 5 से 6 हजार रुपए में मिल रहा सिलेंडर, लोग लंबी लाइनों में लगने को मजबूर

नोएडा: जनता का दावा- ब्लैक में 5 से 6 हजार रुपए में मिल रहा सिलेंडर, लोग लंबी लाइनों में लगने को मजबूर

 Reported By: Anamika Gaur Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Mar 21, 2026 11:51 am IST,  Updated : Mar 21, 2026 01:18 pm IST

नोएडा में लोग गैस सिलेंडर पाने के लिए लंबी लाइनों में लगे हुए हैं। ऐसे में कई लोगों का दावा है कि ब्लैक में सिलेंडर को 5 से 6 हजार रुपए में बेचा जा रहा है।

Noida- India TV Hindi
गैस सिलेंडर के ब्लैक में 5 से 6 हजार रुपए में मिलने का दावा Image Source : REPORTER INPUT

नोएडा: यूपी के नोएडा में गैस सिलेंडर पाने के लिए अभी भी लोग लाइनों में लगे हुए हैं। त्यौहार के बावजूद सिलेंडर लेने के लिए लोग अपना काम छोड़कर लाइन में खड़े हैं। लाइन में लगे लोगों का दावा है कि ब्लैक में सिलेंडर 5 से 6 हजार रुपए में बिक रहा है और गैस एजेंसी वाला एक महीने पहले बुकिंग होने के बावजूद भी सिलेंडर नहीं दे रहा है।

इंडिया टीवी ने एक कपल से बात की, जो जॉब करते हैं। कपल ने बताया कि जॉब पर जाने की बजाय वह आज सिलेंडर भरवाने के लिए आए हुए हैं। इंडिया टीवी को एक और शख्स ऐसा मिला, जो लगातार 10 दिन से सिलेंडर की तलाश में आ रहा है लेकिन उसे सिलेंडर नहीं मिला।

क्यों हो रही गैस की किल्लत?

अमेरिका-इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमले के बाद पूरे मिडिल ईस्ट में तनाव फैल गया। इसकी वजह से गैस की सप्लाई पर प्रभाव पड़ा है। सड़क के किनारे छोटी-छोटी दुकान या ठेले लगाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनके पास गैस नहीं है, इस वजह से उनकी दिन की आमदनी भी नहीं हो पा रही है और उन्हें वित्तीय समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

सड़क के किनारे जो चाय 5 और 10 रुपए की मिलती थी, उसे कई लोग 20 रुपए में बेच रहे हैं। जब ग्राहक विरोध करता है तो दुकानदार कहते हैं कि उनके पास गैस नहीं है और उन्हें ब्लैक में गैस सिलेंडर लेना पड़ रहा है। इस वजह से चाय की कीमतों में बढ़ोतरी करनी पड़ी है।

गौरतलब है कि सिलेंडर की कालाबाजारी को रोकने के लिए सरकार ने तमाम प्रयास किए हैं, जिसमें छापेमारी करके सिलेंडर जब्त किए जा रहे हैं। इसके अलावा मंत्रालय ने आदेश दिया है कि जिन उपभोक्ताओं के घर में पाइप वाली रसोई गैस यानी PNG का कनेक्शन है, उन्हें LPG सिलेंडर नहीं मिलेगा। 

इसके अलावा जिन उपभोक्ताओं के पास PNG कनेक्शन और LPG सिलेंडर दोनों हैं, उन्हें एलपीजी सिलेंडर को सरेंडर करना पड़ेगा। हालांकि जानकारों का मानना है कि जल्द ही इस समस्या से देश उबर जाएगा और लोगों को फिर से समय पर सिलेंडर मिलने लगेगा। 

https://www.youtube.com/watch?v=DbTOB3-Zkp0

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।