1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नोएडा के सेक्टर-42 में मुठभेड़ के दौरान इनामी शूटर को लगी गोली, पुलिस ने किया अरेस्ट

नोएडा के सेक्टर-42 में मुठभेड़ के दौरान इनामी शूटर को लगी गोली, पुलिस ने किया अरेस्ट

 Published : Jan 23, 2025 09:18 pm IST,  Updated : Jan 23, 2025 10:43 pm IST

नोएडा पुलिस ने एक इनामी शूटर को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ चल रही है।

नोएडा में इनामी शूटर अरेस्ट- India TV Hindi
नोएडा में इनामी शूटर अरेस्ट Image Source : INDIA TV

नोएडाः यूपी के नोएडा में पुलिस ने एनकाउंटर में 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार को थाना सेक्टर 39 पुलिस की तरफ से दादरी रोड के शशी चौक कट पर चैकिंग की जा रही थी। इसी दौरान बिना नंबर की बाइक से एक शख्स आते हुए दिखा। रोकने का इशारा करने पर जब वह नहीं रुका तो पुलिस ने उसका पीछा किया। 

सेक्टर- 42 के जंगलो में हुई मठभेड़

नोएडा के सेक्टर-42 के जंगलो में अपने आप को घिरता देख बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दिया। जवाबी कार्रवाई में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। इसकी पहचान सिकंदर उर्फ सतेन्द्र निवासी गांव बरगांवा थाना पिसावा जिला सीतापुर के रूप में की गई है। वह वर्तमान समय में प्रहलादपुर दिल्ली में रहता है। 

बदमाश के पास से हथियार के साथ चोरी की बाइक बरामद

बदमाश के पास से एक बाइक भी बरामद की गई है जोकि चोरी की है। इस बाइक की चोरी की एफआईआर इन्दिरापुरम में लिखी गई है। अभियुक्त के कब्जे से .315 बोर तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि सिकंदर उर्फ सतेन्द्र ने 19 जनवरी 2024 को सेक्टर 104 हाजीपुर एनी टाइम फिटनेस जिम के सामने सूरज मान निवासी खेड़ा खुर्द थाना नरेला इन्डिस्ट्रीयल एरिया दिल्ली को सरेराह अपने साथी शूटरो कुलदीप उर्फ कल्लू व अव्दुल कादिर के साथ गोली मारकर हत्या कर दी थी। 

पूछताछ में बदमाश ने किया ये खुलासा

अभियुक्त से पूछताछ के क्रम मे यह बात प्रकाश मे आयी कि ग्राम खेड़ा खुर्द के गैगस्टर कपिल मान उर्फ कल्लू जो कि वर्ष 2019 से मकोका में मण्डोली जेल दिल्ली में हाईरिस्क में निरुद्ध हैं। जिसकी अपने ही गांव के प्रवेश मान से रंजिश चल रही हैं। प्रवेश मान भी वर्ष 2019 से मकोका मे तिहाड़ जेल मे निरुद्ध है। कपिल मान ने भाड़े के शूटर भेजकर प्रवेश मान के भाई सूरज मान की हत्या करा दी थी, जब सूरज मान एनी टाइम फिटनेस जिम सेक्टर 104 हाजीपुर से वर्कआउट करके बाहर निकलकर अपनी गाड़ी मे बैठ रहा था। इस हत्याकांड में सिकन्दर भी शामिल था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।