1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बिरयानी के रुपये मांगने पर दुकानदार को लात-घूंसों से मारा, मचा बवाल; घटना CCTV में कैद

बिरयानी के रुपये मांगने पर दुकानदार को लात-घूंसों से मारा, मचा बवाल; घटना CCTV में कैद

 Published : Apr 11, 2024 07:32 am IST,  Updated : Apr 11, 2024 07:32 am IST

नोएडा में बुधवार शाम एक युवक ने बिरयानी खाने के बाद रुपये नहीं दिए। कहासुनी करने के बाद रुपये तो दे दिए लेकिन रेहड़ी वाले को अपने साथी के साथ मिलकर बुरी तरह पीटा दिया। बताया जा रहा है कि एक आरोपित विनय शहीद भगत सिंह सेना का राष्ट्रीय अध्यक्ष है।

दुकादार को पीटने पर...- India TV Hindi
दुकादार को पीटने पर मचा बवाल Image Source : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश के नोएडा में बिरयानी खाने के बाद रुपये नहीं देने को लेकर हुए विवाद में दो लोगों ने मिलकर दुकानदार को बुरी तरह से पिटाई की। पिटाई की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, मामले के संबंध में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि उसका साथी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। पुलिस ने जब एक आरोपी को गिरफ्तार किया तो बड़ी संख्या में लोग विरोध करते हुए कोतवाली पहुंच गए।

क्या है पूरा मामला

नोएडा थाना सेक्टर-63 के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि घटना वाजिदपुर गांव की है, जहां पीड़ित व्यक्ति बिरयानी का ठेला लगाता है। उन्होंने बताया कि बुधवार शाम आरोपी अपने साथी के साथ पीड़ित के ठेले पर बिरयानी खाने गया था लेकिन उसने बिरयानी खाने के बाद रुपये देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद दुकानदार से उसकी कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद बात हाथापाई तक पहुंच गई और आरोपी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर दुकानदार को बुरी तरह से पीटा।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी एक हिंदूवादी संगठन से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं। निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी की खबर फैलने के बाद संगठन के 40 करीब कार्यकर्ता थाने पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।