Thursday, March 12, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नए साल को लेकर काशी विश्वनाथ धाम में दर्शनार्थियों की रिकॉर्ड संख्या, शनिवार को 4 लाख श्रद्धालु पहुंचे

नए साल को लेकर काशी विश्वनाथ धाम में दर्शनार्थियों की रिकॉर्ड संख्या, शनिवार को 4 लाख श्रद्धालु पहुंचे

Edited By: Dhyanendra Chauhan @dhyanendraj Published : Dec 28, 2025 02:34 pm IST, Updated : Dec 28, 2025 02:40 pm IST

काशी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। काशी विश्वनाथ धाम में दर्शनार्थियों की रिकॉर्ड संख्या बढ़ी है। बढ़ती भीड़ को देखते हुए काशी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

काशी विश्वनाथ धाम मंदिर- India TV Hindi
Image Source : PTI काशी विश्वनाथ धाम मंदिर

सर्दियों की छुट्टियों और अंग्रेजी के नए साल के चलते वाराणसी स्थित बाबा श्री काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। बढ़ती संख्या को लेकर सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मंदिर प्रशासन के अनुसार शनिवार सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी थी। शनिवार रात तक 4 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन किए। 

झांकी के कराए जा रहे दर्शन

धाम में बढ़ती भीड़ को देखते हुए व्यापक स्तर पर अवरोध लगाए गए हैं। श्रद्धालुओं को कतारबद्ध कर झांकी दर्शन कराए जा रहे हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उप जिलाधिकारी (SDM) शंभू शरण ने बताया कि बाबा श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की संख्या शनिवार से ही लगातार बढ़ रही है। 

शनिवार को 4 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए

उन्होंने कहा कि शनिवार को 4 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए और रविवार सुबह भी दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। उन्होंने कहा कि भारी भीड़ को देखते हुए काशी विश्वनाथ धाम में अवरोध लगाए गए हैं। मंदिर में प्रवेश करने वाले सभी श्रद्धालु अवरोधकों के भीतर से ही बाबा विश्वनाथ के दर्शन और पूजन कर रहे हैं। फिलहाल श्रद्धालुओं को केवल झांकी दर्शन ही कराया जा रहा है। महाकुंभ और सावन माह के दौरान लागू की जाने वाली व्यवस्थाओं को ही वर्तमान में लागू किया गया है। 

प्रोटोकॉल दर्शन और स्पर्श दर्शन पर रोक

एसडीएम ने यह भी बताया कि शीतकालीन छुट्टियों और नए साल के कारण श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए 24 दिसंबर से ही प्रोटोकॉल दर्शन और स्पर्श दर्शन पर रोक लगा दी गई है, जो अब भी जारी है। मंदिर में श्रद्धालुओं को कतार में लगाकर बाबा श्री काशी विश्वनाथ के झांकी दर्शन कराए जा रहे हैं। 

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement