1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Sanatan Hindu Ekta Padyatra: पंडित धीरेंद्र शास्त्री की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा का अंतिम दिन आज, जानें कौन-कौन होगा शामिल?

Sanatan Hindu Ekta Padyatra: पंडित धीरेंद्र शास्त्री की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा का अंतिम दिन आज, जानें कौन-कौन होगा शामिल?

 Written By: Sanjay Kumar Sah
 Published : Nov 16, 2025 08:14 am IST,  Updated : Nov 16, 2025 08:14 am IST

सनातन हिंदू एकता पदयात्रा का आज वृंदावन के चारधाम में पहुंचकर विराम होगा। इस आर्टिकल में पढ़िए सनातन हिंदू एकता पदयात्रा के आखिरी दिन कौन-कौन से बड़े नाम शामिल हो सकते हैं।

Sanatan Hindu Ekta Padyatra- India TV Hindi
पंडित धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा का समापन आज वृंदावन में होगा। Image Source : PTI

Sanatan Hindu Ekta Padyatra Last Day: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा का आज अंतिम दिन है। आज की यात्रा 17 किलोमीटर का सफर तय करेगी। 150 किलोमीटर की इस यात्रा का आज समापन होगा। आज की यात्रा 2 हिस्सों में तय की जाएगी। सुबह यात्रा 8.5 किलोमीटर चलकर चारधाम मंदिर पहुंचेगी। यहां दोपहर का भोजन होगा। शाम को 8.5 किलोमीटर चलकर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और अन्य यात्री बांके बिहारी मंदिर पहुंचेंगे, जहां बांके बिहारी जी के दर्शन किए जाएंगे। इसी जगह पर यात्रा के समापन की घोषणा की जाएगी।

सनातन हिंदू एकता पदयात्रा का विराम आज

बता दें कि सनातन हिंदू एकता पदयात्रा का अंतिम 10वां दिन है। पदयात्रा का विराम, वृंदावन के चारधाम स्थान पर होगा। 7 से 16 नवंबर तक 3 राज्यों से होकर यह 10 दिवसीय पैदल यात्रा आज संपन्न होगी। इस यात्रा में लाखों की संख्या में सनातनी शामिल हुए। वे भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने, हिंदुओं में एकता स्थापित करने सहित 7 संकल्पों और उद्देश्यों को लेकर एक साथ चले।

आज पदयात्रा में कौन-कौन होगा शामिल?

पदयात्रा के अंतिम दिन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव और बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद बी. डी. शर्मा भी इसमें शामिल होंगे और पंडित धीरेंद्र शास्त्री के साथ पैदल चलेंगे। जान लें कि 16 नवंबर को पदयात्रा के अंतिम दिवस में वृंदावन के चारधाम में सुबह 9 बजे से मंचीय कार्यक्रम प्रारंभ होंगे। पदयात्रा के विराम सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में पंडित धीरेंद्र शास्त्री के गुरुदेव श्री जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज, मालूक पीठाधीश्वर, कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और कथावाचक देवकी नंदन सहित ब्रज के सभी साधु-संत उपस्थित रहेंगे।

इसके अलावा, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा व दिल्ली सरकार के कई अन्य कैबिनेट मंत्री भी शामिल हो सकते हैं। अभिनेता गोविंद नामदेव, बी प्राक और कई दिग्गज अलग-अलग क्षेत्रों से शामिल होने के लिए आ सकते हैं।

ये भी पढ़ें-

EXCLUSIVE: पहले तेज प्रताप और अब रोहिणी... RJD को 25 सीटों का श्राप देने वाले मदन साह से जानिए सबकी आंखों में क्यों चुभते हैं संजय यादव

राजौरी में बरामद हुआ IED, विस्फोट के जरिए किया गया नष्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।