1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Phulpur Election Results 2024: फूलपुर में बीजेपी की जीत, प्रवीण पटेल ने 4332 वोटों के मार्जिन से हासिल की फतह

Phulpur Election Results 2024: फूलपुर में बीजेपी की जीत, प्रवीण पटेल ने 4332 वोटों के मार्जिन से हासिल की फतह

 Written By: Akash Mishra @Akash25100607
 Published : Jun 04, 2024 08:00 am IST,  Updated : Jun 04, 2024 11:56 pm IST

यूपी की फूलपुर लोकसभा सीट पर एनडीए की तरफ से भाजपा प्रत्याशी प्रवीण पटेल ने जीत दर्ज की है। भाजपा प्रत्याशी प्रवीण पटेल को कुल 452600 वोट मिले।

फूलपुर लोकसभा रिजल्ट 2024- India TV Hindi
फूलपुर लोकसभा रिजल्ट 2024

उत्तर प्रदेश में लोकसभा की कुल 80 सीटें हैं, इनमें से ही एक फूलपुर लोकसभा सीट भी है। फूलपुर लोकसभा सीट पर इस बार बीजेपी की तरफ से प्रवीण पटेल ने परचम लहरा दिया है। उन्हें कुल 452600 वोट मिले। उन्होंने इंडी गठबंधन के प्रत्याशी अमरनाथ सिंह मौर्य को 4332 वोटों के मार्जिन से हराया। 

लोकसभा चुनाव 2019 का परिणाम

लोकसभा चुनाव 2019 की बात करें तो यहां से बीजेपी के प्रत्याशी केशरी देवी पटेल ने जीत हासिल की थी। केशरी देवी पटेल ने 544701 वोटों के साथ जीत हालिस की थी, जबकि दूसरे नंबर पर 3,72,733 वोटों के साथ सपा के प्रत्याशी पंधारी यादव रहे थे। केशरी देवी पटेल ने 2019 के लोकसभा चुनाव में 1,71,968 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी। 

लोकसभा चुनाव 2014 का परिणाम

वहीं लोकसभा चुनाव 2014 की बात करें तो उस समय भारतीय जनता पार्टी के केशव प्रसाद मौर्य ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी। केशव प्रसाद मौर्य ने  5,03,564 वोटों के साथ जीत का झंडा बुलंद किया था। वहीं दूसरे नंबर पर 1,95,256 वोटों के साथ सपा के प्रत्याशी धरम राज सिंह पटेल रहे थे। साल 2014 में केशव प्रसाद मौर्य ने  कुल 3,08,308 के मार्जिन से सीट पर फतह हासिल की थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।