1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. PM मोदी 5 फरवरी को महाकुंभ जाएंगे, संगम में लगाएंगे आस्था की डुबकी; ये है पूरा कार्यक्रम

PM मोदी 5 फरवरी को महाकुंभ जाएंगे, संगम में लगाएंगे आस्था की डुबकी; ये है पूरा कार्यक्रम

 Reported By: Pawan Nara Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Feb 04, 2025 08:59 am IST,  Updated : Feb 04, 2025 06:19 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लगभग एक घंटे का महाकुंभ नगर में कार्यक्रम प्रस्तावित हुआ है। बुधवार को माघ महीने की अष्टमी तिथि पर पुण्य काल में वह पवित्र त्रिवेणी में पुण्य की डुबकी लगाएंगे। स्नान के बाद पीएम मोदी संगम तट पर ही गंगा की पूजा कर देशवासियों की कुशलता की कामना करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र...- India TV Hindi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फाइल फोटो Image Source : FILE PHOTO

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 फरवरी को प्रयागराज महाकुंभ जाएंगे जहां वह संगम में पवित्र स्नान करेंगे। बुधवार को माघ महीने की अष्टमी तिथि पर पुण्य काल में वह पवित्र त्रिवेणी में पुण्य की डुबकी लगाएंगे। स्नान के बाद वह संगम तट पर ही गंगा की पूजा कर देशवासियों की कुशलता की कामना करेंगे। प्रधानमंत्री कल सुबह 10 बजे महाकुंभ में पहुंचेंगे। यहां वह अरैल घाट से बोट के जरिए संगम जाएंगे। कुल मिलाकर पीएम मोदी तकरीबन एक घंटे प्रयागराज में रहेंगे। इस दौरान स्नान और गंगा पूजन करेंगे और फिर वापस लौट जाएंगे।

प्रधानमंत्री ने महाकुंभ के पहले 13 दिसंबर 2024 को संगम तट पर गंगा की आरती और पूजा कर इस महाआयोजन के सकुशल संपन्न होने की मंगलकामना की थी। वर्ष 2019 के कुंभ के शुरू और बाद में भी वह आए थे।

PM मोदी का पूरा कार्यक्रम-

  • पीएम मोदी का लगभग एक घंटे का महाकुंभ नगर में कार्यक्रम प्रस्तावित हुआ है। वह बमरौली एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह लगभग 10 बजे विशेष वायुयान से पहुंचेंगे।
  • इसके बाद सेना के तीन हेलीकाप्टर से अरैल स्थित डीपीएस मैदान के हेलीपैड पर उतरेंगे, जहां से कार से वीआइपी जेटी जाएंगे।
  • यहां से निषादराज क्रूज से संगम में डुबकी लगाने जाएंगे।
  • इसके बाद गंगा की पूजा व आरती करेंगे। इस दौरान वह अखाड़ों, आचार्यवाड़ा, दंडीवाड़ा व खाकचौक के प्रतिनिधियों से भेंट वार्ता करेंगे।
  • लगभग एक घंटे बाद यहां से वह लौट जाएंगे।

कुंभ 2019 में प्रधानमंत्री ने पखारे थे स्वच्छता कर्मियों के पांव

बता दें कि पिछले कुंभ 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता कर्मियों के पांव पखार कर सामाजिक समरसता का भी संदेश दिया था। कल्पना में भी ऐसे सम्मान की उम्मीद न करने वाले पांचों कर्मचारी तब नि:शब्द थे, बस नम आंखें ही बोल रहीं थीं। कुंभ नगरी के गंगा पंडाल के इस नजारे को देखकर अन्य स्वच्छता कर्मियों और स्वच्छाग्रहियों की भावनाएं उस समय ऊफान पर थीं तो पीएम मोदी ने भी इसे अपने जीवन का सबसे अविस्मरणीय पल बताया था।

यह भी पढ़ें-

महाकुंभ: बसंत पंचमी पर हुए अमृत स्नान में कितने श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी? आंकड़ा करेगा हैरान

महाकुंभ हादसा: 'जांच में षडयंत्र की बू आ रही है', रविशंकर प्रसाद ने संसद में दिया बयान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।