Friday, January 23, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सुलतानपुर में पुलिस की गोतस्करों से हुई मुठभेड़, एक गिरफ्तार और दूसरा फरार

सुलतानपुर में पुलिस की गोतस्करों से हुई मुठभेड़, एक गिरफ्तार और दूसरा फरार

सुलतानपुर में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक गोतस्कर को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक अन्य भाग गया। पुलिस ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया।

Edited By: Akash Mishra @Akash25100607
Published : May 11, 2025 02:50 pm IST, Updated : May 11, 2025 02:56 pm IST
सुलतानपुर में एक गोतस्कर अरेस्ट- India TV Hindi
Image Source : FILE सुलतानपुर में एक गोतस्कर अरेस्ट

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से एक गोतस्कर के अरेस्ट किए जाने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार,  सुलतानपुर जिले की पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक गोतस्कर को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक अन्य भाग गया।  पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई को एक गुप्त सूचना के आधार पर किया गया। दूसरे आरोपी के लिए दो टीमें गठित कर दी गई हैं और वह जल्द ही पकड़ा जाएगा। मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, गोतस्‍करों के बारे में गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद उन्होंने (थाना बल्दीराय पुलिस ने) सहायक नहर नादा पुल पर जांच शुरू की। इस दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगे। उन्होंने बताया कि जब पुलिस ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो दोनों ने उन पर गोली चला दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें शमीम के दाहिने पैर में गोली लग गई,जिससे वह पकड़ा गया और दूसरी आरोपी फरार हो गया । उन्होंने बताया उसे अरेस्ट कर सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र (सीएचसी) भेज दिया गया।

क्या-क्या किया बरामद

बल्दीराय के पुलिस क्षेत्राधिकारी (CO) सौरभ सावंत ने बताया कि फरार आरोपी को पकड़ने के लिए दो टीम गठित कर दी गई हैं और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। उन्‍होंने बताया कि सुसंगत धाराओ में मामला दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास से एक तमंचा, कारतूस, खोल और 24 किलो गोमांस व खाल बरामद की गई है। 

हाल ही में गोंडा में भी पुलिस ने किया था एक पशु तस्कर को अरेस्ट 

बता दें कि कुछ दिनों पहले गोंडा जिले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक पशु तस्कर को गिरफ्तार किया था। धनेपुर पुलिस और जिला विशेष अभियान दल (एसओजी) के संयुक्त अभियान में 28 मवेशी, एक अवैध बंदूक और तस्करी के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला एक ट्रक बरामद किया था।

(Input PTI)

ये भी पढ़ें- पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित ICAR के पूर्व महानिदेशक की मौत, नदी में बहता मिला शव

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement