1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी: मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक के निधन पर समाजवादी पार्टी ने क्या कहा? यहां जानें

यूपी: मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक के निधन पर समाजवादी पार्टी ने क्या कहा? यहां जानें

 Reported By: Vishal Pratap Singh Written By: Rituraj Tripathi
 Published : May 13, 2026 08:35 am IST,  Updated : May 13, 2026 09:07 am IST

मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव के निधन पर समाजवादी पार्टी ने दुख जताया है। इस मौके पर समाजवादी पार्टी की तरफ से बयान भी जारी किया गया है।

Prateek Yadav- India TV Hindi
प्रतीक यादव Image Source : PRATEEK YADAV/FACEBOOK

लखनऊ: सपा के दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन हो गया है। वह महज 38 साल के थे और उन्हें मृत अवस्था में ही लखनऊ के सिविल अस्पताल में लाया गया था। बता दें कि प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव बीजेपी नेता हैं और उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं।

समाजवादी पार्टी ने प्रतीक की मौत पर क्या कहा?

प्रतीक यादव की मौत पर सपा परिवार में शोक की लहर है। सपा में जो भी प्रतीक की मौत की खबर सुन रहा है, वह हॉस्पिटल की ओर जा रहा है। प्रतीक यादव की मौत पर समाजवादी पार्टी ने एक्स पर पोस्ट किया है। समाजवादी पार्टी ने प्रतीक के निधन पर शोक जताया और कहा, "प्रतीक यादव जी का निधन अत्यंत दुखद है! ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि!"

बीमार चल रहे थे प्रतीक

मिली जानकारी प्रतीक यादव तड़के करीब सुबह चार बजे घर के किचेन में अचेत अवस्था में मिले थे। सूत्रों के मुताबिक, उन्हें लंग्स की समस्या थी और उनके लंग्स में क्लॉट था , जिसका वह मेदांता में इलाज करवा रहे थे। जब उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। 

प्रतीक की असली वजह तो पोस्टमार्टम के बाद ही सामने आ पाएगी। प्रतीक यादव का पोस्टमार्टम 4 डॉक्टरों की टीम करेगी और उसकी वीडियोग्राफी भी की जाएगी। पोस्टमार्टम KGMU में होगा।

कौन थे प्रतीक यादव?

प्रतीक यादव, मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे और सपा मुखिया अखिलेश यादव के सौतेले भाई थे। राजनीतिक परिवार से होने के बावजूद प्रतीक यादव का प्रत्यक्ष रूप से राजनीति में कोई रुझान नहीं था। वह बिजनेस और फिटनेस के लिए दीवाने थे। उनका कार कलेक्शन भी गजब का था और उन्हें कारों का बहुत शौक था। प्रतीक यादव सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।