1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP: घर के अंदर घुसकर चाकुओं से हमला, बुजुर्ग दंपति की ली जान, खून के छीटें देख पड़ोसियों के उड़े होश

UP: घर के अंदर घुसकर चाकुओं से हमला, बुजुर्ग दंपति की ली जान, खून के छीटें देख पड़ोसियों के उड़े होश

 Reported By: Imran Laeek Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Apr 29, 2025 08:07 am IST,  Updated : Apr 29, 2025 03:33 pm IST

घर के अंदर घुसकर दो लोगों की हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। फॉरेसिंक टीम को भी लगाया गया है। पुलिस की टीम को कुछ सुराग लगे हैं। इसके आधार पर जांच की जा रही है।

चाकू से गोदकर पति-पत्नी की हत्या- India TV Hindi
चाकू से गोदकर पति-पत्नी की हत्या Image Source : INDIA TV

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में दिनदहाड़े चाकू से गोदकर मर्डर की वारदात सामने आई है। जिले के नैनी इलाके के ADA  कालोनी में घर के अंदर बुजुर्ग पति-पत्नी पर चाकुओं से हमला किया गया है। इस हमले में रिटायर्ड FCI अधिकरी अरुण कुमार की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हुईं। इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। 

पड़ोसियों ने घर में देखा झांक कर

हमला जिसने भी किया, उसने घर का दरवाजा बंद करके चाकुओं से दोनों पर कई वार किए। वारदात के बाद दरवाजा बंद करके भाग निकला। आसपास के लोगों ने जमीन पर खून के छींटे देखे तो उनके होश उड़ गए। खिड़की से झांक कर देखा तो बुजुर्ग दंपति खून से लथपथ पड़े हुए थे।

पुलिस को मिले कई सुराग

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल भेजा। हालांकि, अरुण की मौत हो चुकी थी, जबकि पत्नी मीना ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वारदात क्यों की गई ये अभी साफ नही हैं। पुलिस को कई सुराग मिले हैं, जिस पर जांच हो रही है। 

दिनदहाड़े मर्डर से मची सनसनी

दिन में हुए इस तरह के हमले की खबर पूरे इलाके मे फैल गई। लोग भीड़ लगा कर मौके पर जुटे रहे। पुलिस और फॉरेंसिक टीम भी घर के बाहर और अंदर की जांच कर रही हैं, लेकिन अभी तक वारदात की वजह साफ नहीं हुई है।

पुलिस खंगाल रही कॉल डिटेल

पुलिस को ये भी पता चला है की दोनों पति-पत्नी ने कुछ लोगों को काम के लिए बुलाया था। पुलिस अब उन लोगों की तलाश कर रही है। इसके अलावा पुलिस मोबाइल की कॉल डिटेल और इनकी दुश्मनी का भी पता लगा रही है। DCP विवेक यादव ने हमलावर को पकड़ने के लिए नैनी पूलिस के अलावा SOG को भी लगाया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।