1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. राम मंदिर के बाद अब अयोध्या के 6 'उप-मंदिरों' पर भी फहराया जाएगा धर्म ध्वजा, जानिए कौन-कौन होगा शामिल?

राम मंदिर के बाद अब अयोध्या के 6 'उप-मंदिरों' पर भी फहराया जाएगा धर्म ध्वजा, जानिए कौन-कौन होगा शामिल?

 Published : Mar 22, 2026 06:17 pm IST,  Updated : Mar 22, 2026 06:45 pm IST

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने अयोध्या के 6 उम मंदिरों में धर्म ध्वजा फहराने की जानकारी दी है। चंपत राय ने इन 6 उप मंदिरों के नाम भी बताएं हैं।

धर्म ध्वजा- India TV Hindi
धर्म ध्वजा Image Source : PTI

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर के मुख्य शिखर पर पीएम मोदी ने धर्म ध्वजा फहराया था। अयोध्या और राम जन्मभूमि परिसर में मौजूद अन्य मुख्य मंदिरों पर धर्म ध्वजा फहराया जाएगा। अयोध्या के बाकी बचे छह 'उप-मंदिरों' में भी ऐसी ही रस्में निभाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 

ये हैं 6 उप मंदिरों के नाम

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने शनिवार को हुई एक बैठक के बाद बताया कि जिन मंदिरों में ध्वज फहराया जाएगा। उनमें सूर्य, भगवती, शिवलिंग, गणपति, शेषावतार और हनुमान को समर्पित मंदिर शामिल हैं। 

हनुमान जयंती के मौके पर फहराया जाएगा ध्वजा

उन्होंने कहा कि हनुमान मंदिर के शिखर पर ध्वज फहराने की रस्म आगामी 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के मौके पर की जाएगी। राय ने कहा कि बाकी पांच उप-मंदिरों के लिए रस्में 22, 23, 24, 25, 29, 30 और 31 मार्च को आठ दिनों तक अलग-अलग चरणों में पूरी की जाएंगी। 

लगभग 50 संत और करीब 200 लोग होंगे शामिल

उन्होंने कहा कि ये कार्यक्रम बिना किसी बड़ी जनसभा के आयोजित किए जाएंगे और इनमें शामिल होने वालों की संख्या सीमित रखी जाएगी। हर रस्म में लगभग 50 संत और करीब 200 लोग शामिल होंगे, जिनमें इस परियोजना से जुड़े इंजीनियर और मजदूर भी शामिल हैं। ट्रस्ट के महासचिव ने यह भी बताया कि मुख्य शिखर पर ध्वज फहराने की रस्म 25 नवंबर 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।