1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. KGMU रेप और धर्मांतरण मामले का आरोपी डॉक्टर रमीजूद्दीन गिरफ्तार, पुलिस ने 50 हजार रुपये रखा था इनाम

KGMU रेप और धर्मांतरण मामले का आरोपी डॉक्टर रमीजूद्दीन गिरफ्तार, पुलिस ने 50 हजार रुपये रखा था इनाम

 Reported By: Ruchi Kumar, Edited By: Mangal Yadav
 Published : Jan 09, 2026 08:32 pm IST,  Updated : Jan 09, 2026 08:41 pm IST

KGMU यौन शोषण और धर्मांतरण मामले में पुलिस ने आरोपी डॉक्टर रमीजुद्दीन को लखनऊ से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी हुआ था।

आरोपी डॉक्टर रमीजुद्दीन - India TV Hindi
आरोपी डॉक्टर रमीजुद्दीन Image Source : REPORTER

लखनऊ: लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में रेप और धर्मांतरण मामले के आरोपी डॉक्टर रमीजुद्दीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रमीजुद्दीन पर पुलिस ने 50 हजार रुपये इनाम रखा था। वह फरार था। गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार रेड कर रही थी। 

डॉ रमीजुद्दीन की गिरफ्तारी उसके लखनऊ स्थित मकान (जहां वो किराए पर रहता था ) उसके करीब से हुई। किराए के मकान से उसे कुछ सामान लेना था और वह शुक्रवार को लखनऊ कोर्ट में सरेंडर करने की फिराक में था। किराए के मकान के पास से चौक पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

क्या है पूरा मामला

KGMU में कथित तौर पर धर्मांतरण का मामला सामने आया था। जांच के दौरान कुछ महिलाओं ने आरोपी के ऊपर जबरन धर्म परिवर्तन का आरोप लगाया था। इसके अलावा महिलाओं ने यौन शोषण और जबरन गर्भपात का भी आरोप लगाया था।

डॉ रमीजुद्दीन के माता पिता को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, क्योंकि जांच में ये बात निकल कर सामने आई थी कि माता पिता भी डॉ रमीजुद्दीन के गुनाह में बराबर के भागीदार थे। जांच में ये भी बात निकल कर सामने आई थी कि डॉ रमीजुद्दीन लगातार हिंदू लड़कियों को अपने प्यार के जाल में फंसाता था। और उनसे फोन पर घंटों बात करता था। सोची समझी साज़िश की तहत वह अपना नेटवर्क फैला रहा था।

कई लोग पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार

बता दें कि KGMU के पैथोलॉजी विभाग में तैनात रमीजुद्दीन पर शादी का झांसा देकर अपनी सहकर्मी का यौन शोषण करने, उसे इस्लाम धर्म अपनाने के लिए दबाव डालने और ब्लैकमेल करने का आरोप है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसने खुद को अविवाहित बताया और उससे शादी करने का वादा किया था। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, जांचकर्ताओं ने इस प्रक्रिया में शामिल माने जाने वाले कई लोगों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार किया, जिनमें रमीजुद्दीन के माता-पिता, एक स्थानीय मौलवी और पीलीभीत का एक शख्स शामिल है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।