1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 'बाबू मिल लो ना एक बार', रामपुर में दारोगा ने नाबालिग को देर रात किए 4 कॉल, भेजे अश्लील मैसेज; SP ने किया सस्पेंड

'बाबू मिल लो ना एक बार', रामपुर में दारोगा ने नाबालिग को देर रात किए 4 कॉल, भेजे अश्लील मैसेज; SP ने किया सस्पेंड

 Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Jul 17, 2025 04:30 pm IST,  Updated : Jul 17, 2025 06:22 pm IST

रामपुर में दारोगा द्वारा नाबालिग रेप पीड़िता के साथ शर्मनाक डील करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रात में दारोगा ने वीडियो कॉल कर अश्लीलता भरी बातें की। दरोगा ने रिलेशन बनाने पर ही शिकायत लिखने की बात कही।

रामपुर के दारोगा पर...- India TV Hindi
रामपुर के दारोगा पर गंभीर आरोप। Image Source : INDIA TV

यूपी के रामपुर से चौंका देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक दारोगा पर नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता से अश्लील व्यवहार करने का आरोप लगा है। नाबालिग रेप पीड़िता जब पुलिस से शिकायत करने पहुंची तो वहां मौजूद दारोगा की नीयत डोल गई। जांच-पड़ताल के नाम पर दारोगा ने रेप पीड़िता का मोबाइल नंबर ले लिया और फिर उसको अश्लील मैसेज और वीडियो कॉल करने लगा। चैट में दारोगा युवती को देर रात मिलने की बात कह रहा था। मामले में पीड़िता की मां ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। मामला जब एसपी के पास पहुंचा तो आरोपी दारोगा पर एक्शन हो गया। 

क्या है पूरा मामला?

पूरा मामला मिलक कोतवाली क्षेत्र के भैसोडी गांव का है। यहां की निवासी महिला ने एसपी को शिकायती पत्र में कहा कि उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। महिला ने बताया कि बेटी के साथ हुए दुष्कर्म की शिकायत 8 जुलाई को दर्ज कराई थी। 

महिला ने बताया कि जैसे ही वह अपने घर पहुंची, तभी हल्का दरोगा उदयवीर सिंह का फोन आया और कहा कि कल दिन के 11 बजे अपनी बेटी को लेकर थाने आना। कुछ पूछताछ करनी है। दरोगा उदयवीर सिंह के कहे अनुसार अगले दिन थाने पहुंच गई। वहां पर दरोगा उदयवीर सिंह ने महिला की बेटी को अकेले में ले जाकर पूछताछ की।

रेप पीड़िता के वॉट्सएप पर किया अश्लील मैसेज

थाने में दरोगा ने नाबालिग से अकेले में पूछताछ की और उसका मोबाइल नंबर ले लिया। आरोप है कि रात में दारोगा ने वीडियो कॉल कर अश्लीलता भरी बातें की। दारोगा ने नाबालिग से कहा कि अगर वह उसके साथ रात बिताएगी तो मुकदमा लिख देगा। दारोगा ने मैसेज में लिखा था कि बाबू आपसे एक बार मिलना चाहता हूं। मेरे रहते हुए कोई कुछ नहीं करता है।

चैट डिलीट करने सिपाही को रेप पीड़िता के घर भेजा

दारोगा की इस तरह की हरकत से परेशान होकर पीड़िता ने मां के साथ एसपी को शिकायती पत्र दिया। महिला और उसकी बेटी ने एसपी से उसकी शिकायत की तो दारोगा भड़क गया। उसने हल्के में तैनात सिपाही सरफराज को उसके घर भेजा, जिसने बेटी का फोन लेकर वाट्सऐप चैट और कॉल डिटेल डिलीट कर दी। साथ ही दोनों मां-बेटी को धमकी दी।    

SP ने दारोगा को किया सस्पेंड

पुलिस ने ट्विटर पर लिखा है कि पीड़िता की शिकायत की प्रारम्भिक जांच क्षेत्राधिकारी मिलक द्वारा की गई। जांच पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक रामपुर द्वारा उदयवीर सिंह एवं आरक्षी सरफराज को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया गया। प्रकरण के संबंध में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, एसपी विद्यासागर मिश्र ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है। दारोगा उम्र दराज है। आरोपों को जांच कराई जाएगी।

(रिपोर्ट- आमिर)

यह भी पढ़ें-

मार्कर पेन से हाथ-पैर पर लिखा सुसाइड नोट, कलेजा चीर देगी मनीषा की खुदकुशी की वजह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।