1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. VIDEO: 'अमीन साहब' ने मांगी रिश्वत और पहुंच गई एंटी करप्शन टीम, रंगे हाथ ऐसे हुई घूसखोर की पकड़

VIDEO: 'अमीन साहब' ने मांगी रिश्वत और पहुंच गई एंटी करप्शन टीम, रंगे हाथ ऐसे हुई घूसखोर की पकड़

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Feb 28, 2026 08:52 pm IST,  Updated : Feb 28, 2026 08:52 pm IST

रामपुर में एंटी करप्शन ऑर्गेनाइजेशन उस अमीन को रंगे हाथ घूस लेते हुए पकड़ लिया जो नो-ड्यूज सर्टिफिकेट के लिए कथित रूप से 15 हजार रुपये घूस मांग रहा था। टीम तहसील से घसीटकर आरोपी अमीन को ले गई।

rampur shahabad anti corruption team- India TV Hindi
रामपुर में घूस लेते हुए अमीन को पकड़ा गया है। Image Source : REPORTERS INPUT

Rampur Anti Curruption: यूपी में रामपुर की तहसील शाहाबाद में एंटी करप्शन ऑर्गेनाइजेशन मुरादाबाद मंडल की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए संग्रह अमीन को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रेम शंकर तिवारी, संग्रह अमीन, तहसील शाहाबाद के रूप में हुई है। रंगे हाथ घूसखोरी के मामले में पकड़ के बाद एंटी करप्शन टीम आरोपी अमीन को अपने साथ ले गई।

शस्त्र लाइसेंस के रिन्यूअल के लिए मांगी रिश्वत

जानकारी के अनुसार, ग्राम जाहिदपुर निवासी शिकायतकर्ता हसमुद्दीन ने आरोप लगाया था कि आरोपी अमीन की तरफ से शस्त्र लाइसेंस के रिन्यूअल के लिए नो-ड्यूज प्रमाण पत्र पर रिपोर्ट लगाने के एवज में 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी। शिकायत मिलने के बाद भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने ट्रैप की योजना बनाई।

रंगे हाथ घूस लेते पकड़ गए अमीन

टीम ने 28 फरवरी 2026 को आरोपी को उसके सरकारी आवास, तहसील परिसर शाहाबाद में दोपहर करीब 1:30 बजे रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। मौके से रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली गई।

भ्रष्टाचार के खिलाफ एक्शन का सख्त संदेश

भ्रष्टाचार निवारण संगठन की तरफ से आरोपी के खिलाफ थाना शाहाबाद में मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है। टीम ने मामले में जरूर सबूत जैसे शिकायत पत्र, ट्रैप कार्यवाही और वीडियोग्राफी भी जुटाई है। इस कार्रवाई से तहसील परिसर में हड़कंप मच गया और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त एक्शन का संदेश भी गया।

लगे 'एंटी करप्शन टीम जिंदाबाद' के नारे

तहसील में पकड़े जाने के बाद एंटी करप्शन टीम जब अमीन को पकड़कर अपने साथ ले जा रही थी तब वहां मौजूद हर कोई उन्हें देखने लगा। इस दौरान, कुछ लोग एंटी करप्शन टीम जिंदाबाद के नारे लगाते हुए भी नजर आए। हालांकि, आरोपी अमीन इस दौरान बोलते हुए दिखे कि मैं बेगुनाह हूं।

(इनपुट- सय्यद आमिर)

ये भी पढ़ें- Video: दिल्ली मेट्रो में सीट का झंझट ही खत्म! लड़कों ने बना डाला शानदार स्टूल, इनोवेशन देख करेंगे तारीफ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।