1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आजम खान की बिगड़ी तबियत, दिल्ली के इस अस्पताल में कराए गए भर्ती

आजम खान की बिगड़ी तबियत, दिल्ली के इस अस्पताल में कराए गए भर्ती

 Written By: Avinash Rai
 Published : Apr 17, 2023 11:37 am IST,  Updated : Apr 17, 2023 12:09 pm IST

आजम खान के अचानक स्वास्थ्य में गिरावट आने के कारण उन्हें तड़के 3 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिक जानकारी का इंतजार है। जानकारी उपलब्ध होते ही इस खबर को अपडेट किया जाएगा।

Samajwadi Party Leader Azam Khan health deteriorated admitted to this hospital in Delhi- India TV Hindi
आजम खान अस्पताल में भर्ती Image Source : PTI

समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को सोमवार के दिन दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में स्वास्थ्य खराब होने के कारण भर्ती कराना पड़ा। अस्पताल में भर्ती आजम खान फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में हैं और बताया जा रहा है कि उनका स्वास्थ्य स्थिर है। आजम खान के अचानक स्वास्थ्य में गिरावट आने के कारण उन्हें तड़के 3 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया। आजम के साथ अस्पताल में उनके परिवार के लोग भी मौजूद हैं। परिवार वालों का कहना है कि कल शाम रोजा इफ्तार के बाद आजम खान की तबियत खराब हुई जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

पहले भी हो चुके हैं बीमार

बता दें कि डॉक्टरों का कहना है कि आजम खान की स्थिति में सुधार है। गौरतलब है कि इससे पहले समाजवादी पार्टी नेता कई बार अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं। इससे पहले उन्हें सितंबर 2022 में हार्ट अटैक के बाद दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां डॉक्टरों द्वारा आजम खान के दिल की एंजियोप्लास्टी सर्जरी कई गई। वहीं वर्तमान में आजम हार्निया और पैर में गैंरीन की समस्या से जूझ रहे हैं। 

विधानसभा सदस्यता रद्द

बता दें कि आजम खान समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ और अखिलेश यादव के भरोसेमंद नेताओं में से एक हैं। वे कुल 10 बार विधानसभा सदस्य रह चुके हैं। साल 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में आजम खान ने जेल में रहकर चुनाव लड़ा और उन्होंने जीत हासिल की। इसके बाद आजम खान को भड़काऊ भाषण देने के मामले में कोर्ट ने उन्हें तीन साल की सजा सुनाई। इसके बाद उनकी विधानसभा सदस्यता खत्म हो गई। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।