1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बड़ी खबर! संभल के CO अनुज चौधरी का हुआ ट्रांसफर, जानें अब कहां हुई पोस्टिंग; कौन लेगा उनकी जगह

बड़ी खबर! संभल के CO अनुज चौधरी का हुआ ट्रांसफर, जानें अब कहां हुई पोस्टिंग; कौन लेगा उनकी जगह

 Reported By: Kumar Sonu, Edited By: Amar Deep
 Published : May 03, 2025 11:50 am IST,  Updated : May 03, 2025 12:05 pm IST

संभल के सीओ अनुज चौधरी का ट्रांसफर कर दिया गया है। होली के दौरान अपने बयान को लेकर वह काफी विवादों में रहे थे।

सीओ अनुज चौधरी का हुआ ट्रांसफर।- India TV Hindi
सीओ अनुज चौधरी का हुआ ट्रांसफर। Image Source : FILE

संभल: होली के दौरान अपने बयान को लेकर विवादों में रहे संभल के सीओ अनुज चौधरी का ट्रांसफर कर दिया गया है। सीओ अनुज चौधरी ने होली और जुमे की नमाज एक ही दिन होने को लेकर बयान दिया था, जिसके बाद से वह काफी चर्चा में रहे थे। हालांकि इस मामले की अभी भी जांच कराई जा रही है। फिलहाल अनुज चौधरी को संभल सर्किल से हटा दिया गया गया। अब अनुज चौधरी को चंदौसी सर्किल का CO बनाया गया है। वहीं अनुज चौधरी की जगह आलोक कुमार को संभल का CO बनाया गया है।

'रंग से दिक्कत है तो घर में रहें'

दरअसल, होली से पहले शांति समिति की बैठक के बाद सीओ अनुज चौधरी ने पत्रकारों से कहा था, 'होली साल में एक बार आने वाला त्योहार है, जबकि जुमे की नमाज साल में 52 बार होती है। अगर किसी को होली के रंगों से असहजता महसूस होती है तो उन्हें उस दिन घर के अंदर रहना चाहिए। जो लोग बाहर निकलते हैं उन्हें खुले दिमाग से काम लेना चाहिए, क्योंकि त्योहार मिलजुल कर मनाए जाने चाहिए।’’ उन्होंने सांप्रदायिक सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़ी निगरानी पर भी जोर दिया था। 

'सेवइयां खिलाना चाहते हैं तो गुझिया भी खानी पड़ेगी'

इसके अलावा अनुज चौधरी ने कहा था, ‘‘जिस तरह मुसलमान ईद का बेसब्री से इंतजार करते हैं, उसी तरह हिंदू होली का इंतजार करते हैं। लोग रंग लगाकर, मिठाइयां और खुशियां बांटकर जश्न मनाते हैं। इसी तरह, ईद पर लोग खास व्यंजन बनाते हैं और जश्न मनाने के लिए एक-दूसरे को गले लगाते हैं। दोनों त्योहारों का सार एकजुटता और आपसी सम्मान है।’’ अनुज चौधरी ने कहा कि यदि आप ईद की सेवइयां खिलाना चाहते हो तो आपको होली की गुझिया भी खानी पड़ेगी। वो गुझियां खाएं, हम सेवइयां खाएं। लेकिन दिक्कत ये हो जाती है कि एक पक्ष खाने को तैयार है, दूसरा नहीं। फिर यहां भाई चारा खत्म हो जाता है। भाईचारा खराब नहीं होना चाहिए। 

यह भी पढ़ें- 

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर लावारिस बैग मिलने से मचा हड़कंप, डॉग स्क्वाड की टीम मौजूद

पूर्व सीएम चन्नी ने सर्जिकल स्ट्राइक पर फिर उठाए सवाल, BJP ने घेरा तो देने लगे सफाई; जानें क्या बोले

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।