1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. VIDEO: संभल दंगे मामले पर सपा सांसद से SIT की पूछताछ खत्म, जानिए बाहर निकल कर क्या बोले जियाउर्रहमान बर्क?

VIDEO: संभल दंगे मामले पर सपा सांसद से SIT की पूछताछ खत्म, जानिए बाहर निकल कर क्या बोले जियाउर्रहमान बर्क?

 Reported By: Abhay Parashar Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Apr 08, 2025 11:37 am IST,  Updated : Apr 08, 2025 02:54 pm IST

संभल दंगे मामले में 5 लोगों की जान गई थी। पुलिस की टीम पर भी हमला किया गया था। इस हिंसा के आरोपियों में समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क का भी नाम सामने आया था। अब इस मामले में बर्क से पूछताछ हुई है।

सपा सांसद बर्क- India TV Hindi
सपा सांसद बर्क Image Source : INDIA TV

उत्तर प्रदेश के संभल दंगे मामले पर समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क आज SIT के सामने पेश हुए। इसके पहले वह संभल कोतवाली भी पहुंचे थे। SIT की टीम ने बर्क से कई घंटे की पूछताछ की।सांसद बर्क से एसआईटी की पूछताछ खत्म हो गई है। पूछताछ के बाद बर्क अपने दादा की कब्र पर कब्रिस्तान पहुंचे। यहां उन्होंने कहा, 'आज की पूछताछ खत्म हो गई है। अभी आगे के लिए समन नहीं दिया गया है। जैसा कहा था कानून पर भरोसा है। आगे बुलाएंगे तो जाएंगे, जो पूछा पुलिस ने पूछा उसका पूरा जवाब दिया है।

SIT ने भेजा था समन

बर्क पर पिछले साल 24 नवंबर को हिंसा भड़काने का आरोप लगा है। संभल हिंसा मामले में SIT ने बर्क को 25 मार्च को दिल्ली जाकर समन दिया था। बर्क उस वक्त बर्क दिल्ली के वेस्टर्न कोर्ट गेस्ट हाउस के कमरा नंबर 39 में थे। तब उन्हें नोटिस दिया गया था और आज पूछताछ के लिए बुलाया गया है।  

हिंसा में 5 लोगों की गई थी जान

संभल में पिछले साल 24 नवंबर को हिंसा हुई थी। इस हिंसा में 5 लोगों की मौत हो गई थी। ये हिंसा उस वक्त भड़की थी, जब कोर्ट के आदेश पर ASI की टीम सर्वे करने पहुंची थी। 24 नवंबर को हिंसा के बाद 25 नवंबर को बर्क के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी। उनपर लोगों को भड़काने का आरोप लगाया गया था। 

बर्क की नहीं हो सकती है गिरफ्तारी

हिंसा से दो दिन पहले बर्क ने संभल के जामा मस्जिद में भाषण दिया था। आज इसी मामले में संभल SIT पूछताछ कर रही है। हालांकि, इस मामले में सांसद बर्क के लिए राहत की बात ये है कि उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकती है। क्योंकि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा रखी है।

संभल हिंसा के आरोपी नंबर 1 हैं बर्क 

इलाहाबाद हाईकोर्ट से भले ही बर्क की गिरफ्तारी पर रोक लगी है। लेकिन कोर्ट ने उनके खिलाफ दर्ज FIR को रद्द नहीं किया है, जबकि उन्होंने FIR रद्द करने की याचिका लगाई थी। इसलिए अब SIT उनसे पूछताछ कर रही है। समाजवादी पार्टी के सांसद बर्क संभल हिंसा में आरोपी नंबर वन हैं। उनपर लोगों के भड़काने का आरोप है। 

रिपोर्ट- रोहित व्यास

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।