1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गैंगरेप पीड़िता से अश्लील बातें कर रहा था इंस्पेक्टर, ऑडियो वायरल होने के बाद एसपी ने लिया एक्शन

गैंगरेप पीड़िता से अश्लील बातें कर रहा था इंस्पेक्टर, ऑडियो वायरल होने के बाद एसपी ने लिया एक्शन

 Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Sep 28, 2023 11:06 am IST,  Updated : Sep 28, 2023 11:06 am IST

इंस्पेक्टर ने फोन पर बातचीत में गैंगरेप पीड़िता लड़की से जो कुछ कहा उसे कहने की इजाजत न तो उसे पुलिस विभाग देता है और न ही भारत का कानून। ऑडियो सुनने के बाद लड़की से रेप करने वालों और इंस्पेक्टर में कोई अंतर नजर नहीं आता।

दुष्कर्म पीड़िता से...- India TV Hindi
दुष्कर्म पीड़िता से अश्लील बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद इंस्पेक्टर सस्पेंड (प्रतिकात्मक तस्वीर) Image Source : FILE PHOTO

संभल (उप्र): संभल के गुन्नौर क्षेत्र में दुष्कर्म मामले की जांच करने वाले इंस्पेक्टर की पीड़िता के साथ अश्लीलतापूर्ण बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने आरोपी पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया है। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि गुन्नौर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला से इसी साल जून में बलात्कार करने के आरोप में 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर रहे इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने पीड़ित महिला से कथित रूप से अश्लीलतापूर्ण तरीके से बात की। इसका एक ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

गैंगरेप पीड़िता को किया शर्मसार

गुन्नौर कोतवाली के इंस्पेक्टर क्राइम अशोक कुमार ने फोन पर बातचीत में दुष्कर्म पीड़िता किशोरी से जो कुछ कहा उसे कहने की इजाजत न तो उसे पुलिस विभाग देता है और न ही भारत का कानून। ऑडियो सुनने के बाद किशोरी से दुष्कर्म करने वालों और इंस्पेक्टर में कोई अंतर नजर नहीं आता।

इंस्पेक्टर पर आरोपियों से सांठगांठ का आरोप
पीड़िता के भाई ने आरोप लगाया है कि मामले की जांच कर रहे इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने आरोपियों से सांठगांठ कर ली थी। उसने पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत से इसकी शिकायत की थी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शिकायत पर आरोपी इंस्पेक्टर अशोक कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है। मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक श्रीशचंद्र को सौंप दी गई है।

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।