1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. संभल हिंसा पर बड़ा खुलासा, 40 से ज्यादा मिले गुमनाम पत्र, रात 3 बजे हापुड़, बुलंदशहर और अमरोहा से आए लोग

संभल हिंसा पर बड़ा खुलासा, 40 से ज्यादा मिले गुमनाम पत्र, रात 3 बजे हापुड़, बुलंदशहर और अमरोहा से आए लोग

 Reported By: Kumar Sonu, Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Dec 23, 2024 11:47 am IST,  Updated : Dec 23, 2024 11:52 am IST

संभल हिंसा मामले पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। 40 से ज्यादा मिले गुमनाम पत्र को लेकर पुलिस ने अब नए एंगल पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने करीब 200 लोगों की कॉल डिटेल्स निकाली है।

संभल हिंसा पर पुलिस को मिले गुमनाम पत्र- India TV Hindi
संभल हिंसा पर पुलिस को मिले गुमनाम पत्र Image Source : INDIA TV

संभल हिंसा पर बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस को 40 से ज्यादा गुमनाम पत्र मिले हैं। पत्र में अलग-अलग इलाकों से लोगों के हिंसा में शामिल होने की जानकारी दी गई है। सभी पत्रों में संभल में बाहर के लोगों के आने का जिक्र किया गया है।

रात 3 बजे हापुड़ से निकले लोग

पत्र में कहा गया कि हिंसा के लिए रात 3 बजे हापुड़ से संभल के लिए लोग निकले थे। पुलिस को मिले पत्रों में बुलंदशहर, रामपुर, अमरोहा और मुरादाबाद से बाहरी लोगों के संभल आने का जिक्र किया है।

200 लोगों की निकाली गई कॉल डिटेल्स

संभल हिंसा को लेकर पुलिस अब पत्र से मिली जानकारी के आधार पर कार्रवाई कर रही है। पुलिस की 5 टीमें इन इलाकों से सबूत जुटा रही हैं। पुलिस की टीमें 15 संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने 200 लोगों की कॉल डिटेल्स निकाली है। सभी की हिंसा वाले दिन की मूवमेंट की जांच कर रही है।

संभल हिंसा में 4 लोगों की हुई थी मौत

बता दें कि संभल में पिछले महीने सदियों पुरानी मस्जिद को लेकर हुई हिंसक झड़पों में चार लोगों की मौत और दर्जनों लोगों के घायल हो गए थे। 16वीं शताब्दी में बनी शाही जामा मस्जिद के न्यायालय की निगरानी में किए जा रहे सर्वेक्षण के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हो गई थी।

हिंसा के चलते इंटरनेट और स्कूलों को किया गया था बंद

देखते ही देखते संभल में हिंसा भड़क गई थी। पुलिस अधिकारियों ने हिंसा के संबंध कई मामले दर्ज किए थे। क्षेत्र में इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई थी। साथ ही स्कूलों को भी बंद कर दिया गया था। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मस्जिद के आसपास चप्पलें, ईंटें और पत्थर बिखरे हुए दिखाई दे रहे थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।