1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP बोर्ड का पेपर देने आई छात्रा, प्रबंधक ने दूसरे कमरे में ले जाकर किया रेप, जान से मारने की दी धमकी

UP बोर्ड का पेपर देने आई छात्रा, प्रबंधक ने दूसरे कमरे में ले जाकर किया रेप, जान से मारने की दी धमकी

 Edited By: Amar Deep
 Published : Mar 18, 2025 10:41 am IST,  Updated : Mar 19, 2025 12:25 pm IST

यूपी के बलिया जिले में एक छात्रा बोर्ड का पेपर देने आई थी। यहां स्कूल के प्रबंधक ने उसे दूसरे कमरे में बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। यहां स्कूल के प्रबंधक ने उसे मारने की धमकी भी दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया है।

पेपर देने आई छात्रा के साथ प्रबंधक ने किया रेप।- India TV Hindi
पेपर देने आई छात्रा के साथ प्रबंधक ने किया रेप। Image Source : INDIA TV

बलिया: जिले के भीमपुरा थाना क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक स्कूल में परीक्षा देने गई कक्षा 10वीं की छात्रा के साथ स्कूल प्रबंधक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता के चाचा की शिकायत पर भीमपुरा पुलिस ने रविवार की रात मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद आरोपी जनार्दन यादव को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी स्कूल प्रबंधक के खिलाफ धारा 64 (2)च, 351(2) बीएनएस व 3/4 पास्को एक्ट में केस दर्ज किया गया है। 

दूसरे स्कूल में गया था सेंटर

दरअसल, गाजीपुर के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने भीमपुरा थाना पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसकी भतीजी का एडमिशन बासमती सरजू हायर सेकेन्ड्री स्कूल खरऊपुर बलिया में हुआ है। उसका परीक्षा केंद्र एसवीबीसीआईसी खरऊपुर ऊस्कर में था, जिसका प्रबंधक जनार्दन यादव है। एक मार्च को उनके मित्र (जिनके यहां उनकी बच्ची ठहरी थी) ने छात्रा को परीक्षा केंद्र पर छोड़ा। उस दिन गणित का पेपर था।

अलग कमरे में ले जाकर किया दुष्कर्म

प्रबंधक जनार्दन यादव ने प्रश्न पत्र समझाने के बहाने विद्यालय परिसर में स्थित एक अलग कमरे में ले जाकर छात्रा से दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे जान से मारने की धमकी दी। इससे उनकी भतीजी डरी सहमी रहने लगी थी। पूछने पर रोते हुए उसने घटना की पूरी जानकारी दी। पीड़िता के चाचा ने पुलिस को शिकायत कर कार्रवाई के साथ बच्ची और परिवार की सुरक्षा की भी मांग की। 

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

वहीं थाना प्रभारी मदन पटेल ने कहा कि शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 64 (2) च, 351 (2) बीएनएस व 3/4 पास्को एक्ट पंजीकृत किया गया है। विवेचना के क्रम में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु भीमपुरा पुलिस टीम द्वारा दबिस दी जा रही थी। इसी क्रम में भीमपुरा थानाध्यक्ष मदन पटेल ने मुखबीर की सूचना पर आरोपी जनार्दन यादव को खरऊपुर में स्थित गुड्डू यादव के ईंट-भट्ठा के पास से गिरफ्तार किया। बताया जा रहा कि गिरफ्तार अभियुक्त समाजवादी शिक्षक सभा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष है। (इनपुट- अमित कुमार)

यह भी पढ़ें- 

शादी से इनकार किया तो लड़की के भाई को उतारा मौत के घाट, पिता भी घायल; खुद ट्रेन से कटकर दी जान

संभल में 33 मकानों और एक मस्जिद पर चलेगा बुलडोजर, अवैध कब्जा कर किया गया निर्माण

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।