1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हापुड़ में स्कूटी की टक्कर से हवा में कई फीट ऊंची उछल गई मासूम बच्ची, एक्सीडेंट CCTV में कैद

हापुड़ में स्कूटी की टक्कर से हवा में कई फीट ऊंची उछल गई मासूम बच्ची, एक्सीडेंट CCTV में कैद

 Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Dec 20, 2025 08:46 am IST,  Updated : Dec 20, 2025 09:15 am IST

हापुड़ में एक स्कूटी सवार ने मासूम बच्ची को जोरदार टक्कर मार दी। एक्सीडेंट में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

स्कूटी ने बच्ची को मारी जोरदार टक्कर- India TV Hindi
स्कूटी ने बच्ची को मारी जोरदार टक्कर Image Source : REPORTER

हापुड़ः यूपी के हापुड़ में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जहां तेज रफ्तार स्कूटी सवार ने नन्ही बच्ची को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि नन्हीं मासूम बच्ची हवा में कई फीट ऊंची उछल गई और जमीन पर आ गिरी। इस हादसे में नन्ही बच्ची के सिर में गंभीर चोट आई है जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना के बाद आरोपी स्कूटी चालक मौके से फरार हो गया। पीड़ित परिवार ने इस मामले में पुलिस से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। 

टक्कर लगने के बाद हवा में कई फीट उछली बच्ची

बताया जा रहा है कि शुक्रवार की शाम 4 वर्षीय मासूम बच्ची हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र की रेलवे रोड स्थित पंजाबी कॉलोनी में अपने घर के बाहर खेल रही थी और वहां से दोपहिया वाहनों के आने जाने का सिलसिला जारी था। जो सामान्य रफ्तार से चल रहे थे। इसी बीच एक तेज रफ्तार स्कूटी ने मासूम बच्ची को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बच्ची हवा में कई फीट ऊंची उछलकर सड़क पर जा गिरी। इस हादसे में मासूम बच्ची के सिर में गंभीर चोट आई है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

बच्ची की मां ने पुलिस में की शिकायत

वहीं घटना को लेकर मासूम बच्ची की मां सलोनी खरबंदा द्वारा पुलिस को शिकायत करते हुए आरोपी स्कूटी चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। इस हादसे की तस्वीर वहां पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने पीड़ित मां की शिकायत पर कार्रवाई शुरू करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

संभल में चार लोगों की मौत

वहीं, संभल जिले में आगरा-मुरादाबाद राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया।  यह हादसा बहजोई पुलिस स्टेशन इलाके के खजरा खाकम गांव के पास शुक्रवार रात करीब आठ बजे हुआ। पुलिस ने बताया कि एक ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिस पर चार लोग सवार थे।

रिपोर्ट- निशांक शर्मा, हापुड़ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।