1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रयागराज: शाइस्ता के कछार इलाके में छिपे होने की आशंका, आयशा और शूटर साबिर के भी साथ होने की खबर-सूत्र

प्रयागराज: शाइस्ता के कछार इलाके में छिपे होने की आशंका, आयशा और शूटर साबिर के भी साथ होने की खबर-सूत्र

 Reported By: Vishal Pratap Singh Edited By: Niraj Kumar
 Published : Apr 19, 2023 12:33 pm IST,  Updated : Apr 19, 2023 01:04 pm IST

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ये लोग पानी के रास्ते पश्चिम बंगाल जाने के फिराक में हैं। आयशा और शाइस्ता के साथ आधे दर्जन से ज्यादा महिलाएं भी है।

शाइस्ता परवीन- India TV Hindi
शाइस्ता परवीन Image Source : पीटीआई

प्रयागराज:  माफिया डॉन अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता के प्रयागराज के कछार इलाके में छिपे होने की आशंका है। पुलिस सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक उमेश पाल हत्याकांड में शामिल शूटर साबिर साये की तरह अतीक की पत्नी शाइस्ता और बहन आयशा नूरी के साथ है। ये तीनों कछार इलाके में बार-बार अपनी लोकेशन बदल रहे हैं। शूटर साबिर, आयशा नूरी, और शाइस्ता परवीन पिछले 30 दिनों से साथ है। 

पश्चिम बंगाल जाने के फिराक में हैं तीनों

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ये लोग पानी के रास्ते पश्चिम बंगाल जाने के फिराक में हैं। सूत्रों के मुताबिक आयशा और शाइस्ता के साथ आधे दर्जन से ज्यादा महिलाएं भी है। जो लगातार बुर्का पहन कर आयशा और शाइस्ता के साथ रहती हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आयशा और शाइस्ता रोजाना फोन और नंबर दोनों बदल रहे हैं। पुलिस के रडार पर वे लोग भी हैं जो लगातार आयशा, शाइस्ता और साबिर की मदद कर रहे हैं।

शाइस्ता पर 50 हजार का इनाम

बता दें कि बेटे असद और पति अतीक अहमद के जनाजे में शाइस्ता के आने के इनपुट मिले थे जिसे लेकर पुलिस काफी अलर्ट थी। लेकिन पुलिस को शाइस्ता का कोई सुराग नहीं मिल सका। उमेश पाल हत्याकांड की साजिश में शामिल शाइस्ता पर यूपी पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित कर रखा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।