1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बदायूं से चुनाव लड़ने वाले शिवपाल के बेटे आदित्य यादव की पहचान क्या है, राजघराने में शादी या कुछ और?

बदायूं से चुनाव लड़ने वाले शिवपाल के बेटे आदित्य यादव की पहचान क्या है, राजघराने में शादी या कुछ और?

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Apr 15, 2024 12:04 pm IST,  Updated : Apr 15, 2024 12:04 pm IST

शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव को समाजवादी पार्टी ने बदायूं से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। आदित्य यादव दोपहर 2 बजे करीब नामांकन दाखिल करने वाले हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि आदित्य यादव की पूरी पहचान क्या है।

Shivpal YADAV son Aditya Yadav Samajwadi party candidate from badaun married in the royal family - India TV Hindi
शिवपाल के बेटे आदित्य यादव की क्या है पहचान Image Source : FILE PHOTO

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कमर कस ली है। इसी बीच समाजवादी पार्टी की तरफ से बदायूं लोकसभा सीट पर अखिलेश यादव ने आदित्य यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है। दरअसल इससे पहले शिवपाल यादव ने खुद चुनाव ना लड़ने की बात कह कर अपने बेटे को चुनाव लड़ाने की घोषण की थी। इसके बाद अंबेडकर जयंती के दिन यानी 14 अप्रैल को समाजवादी पार्टी ने शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव को बदायूं से अपना उम्मीदवार घोषित किया। बता दें कि इस सीट को लेकर पहले विवाद बना हुआ था। हालांकि 14 अप्रैल को यह तय हो गया कि आदित्य यादव इस सीट से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। बता दें कि 15 अप्रैल की दोपहर 2 बजे करीब आदित्य यादव अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

कौन हैं आदित्य यादव?

सपा सुप्रीम अखिलेश यादव के परिवार से आदित्य यादव का नाता है। अखिलेश के चाचा शिवपाल यादव के बेटे हैं अखिलेश यादव। बता दें कि अभी आदित्य की उम्र 35 साल हैं और उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। आदित्य यादव को-ऑपरेटिव ऑर्गनाइजेशन IFFCO के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में से एक हैं। आदित्य इफको बोर्ड के सबसे युवा डायरेक्ट भी हैं। बता दें कि अभी तक आदित्य यादव सक्रिय राजनीति से दूर थे। हालांकि पिता शिवपाल यादव के लिए वो अक्सर चुनाव प्रचार करते दिखे हैं। समय-समय पर उन्होंने अपने पिता से राजनीति के गुण सीखे और अब जाकर एक्टिव पॉलिटिक्स में उनकी एंट्री हो रही है।

राजघराने में हुई शादी

बता दें कि शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव पहली बार तब सुर्खियों में आए थे, जब उन्होंने राजघराने की बेटी राजलक्ष्णी सिंह से शादी कर ली थी। दरअसल राजलक्ष्मी असल में राजपूताना मैहर स्टेट की राजकुमारी रही हैं। उनके पिता का नाम संजय सिंह और मां का नाम शारदा कुंवर सिंह है। आदित्य यादव की पत्नी राजलक्ष्मी के नाना राजा कुंवर नारायण सिंह जूदेव बी 3 बार विधायक रह चुके हैं। कहा जाता है कि मैहर में प्रसिद्ध शारदा देवी के मंदिर का जीर्णोद्धार भी इसी परिवार के द्वारा करवाया गया था। राजलक्ष्मी सिंह ने अपनी पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है, जहां स उन्होंने एमए की डिग्री ली है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।