1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के CEO चुनने का इंटरव्यू पूरा, कुल 16 लोगों ने दिया साक्षात्कार, जानिए अब आगे का प्रॉसेस

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के CEO चुनने का इंटरव्यू पूरा, कुल 16 लोगों ने दिया साक्षात्कार, जानिए अब आगे का प्रॉसेस

 Reported By: Ruchi Kumar Written By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Aug 13, 2026 06:41 am IST,  Updated : Aug 13, 2026 06:54 am IST

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के CEO चुनने के लिए कुल 5,585 लोगों ने अप्लाई किया था। दो दिन चले इंटरव्यू में 16 लोग पहुंचे थे। अब इनमें से 3 लोगों का नाम आगे जाएगा।

अयोध्या राम मंदिर- India TV Hindi
अयोध्या राम मंदिर Image Source : PTI

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सीईओ चुनने के लिए इंटरव्यू पूरे हो गए। इंटरव्यू 11 और 12 अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर परिसर में हुए। सीईओ के सेलेक्शन में इस बात का खास ध्यान रखा जा रहा है कि उम्मीदवार के पास प्रशासनिक अनुभव तो हो ही साथ में उसे हिन्दू रीति रिवा की पूरी जानकारी हो। हिंदू धर्म में पूरी आस्था हो।

इंटरव्यू में पूछे गए ये सवाल

उम्मीदवारों से ऑनलाइन इंटरेक्शन और इंटरव्यू में पूछा गया कि वो शाकाहारी हैं या मांसाहारी, शराब तो नही पीते हैं। जनेऊ पहनते हैं कि नहीं? हिन्दू रीति रिवाज के मुताबिक कपड़े पहन पाएंगे कि नहीं? 

धार्मिक संगठन या मंदिर से जुड़े हैं कि नहीं

साथ में पूछा गया कि भगवान राम में आस्था है कि नहीं। उम्मीदवारों से पूछा गया कि वो किसी सामाजिक या धार्मिक संगठन या मन्दिर से जुड़े हैं कि नहीं? कितने साल तक सामाजिक या धार्मिक संगठन या मन्दिर में काम किया? 

विजन, प्लान और सुझाव भी मांगे गए

सीईओ के पद के लिए इंटरव्यू में पूछा गया कि कितने कर्मचारी आपकी लीडरशिप में काम कर चुके हैं। रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के लिए  विजन, प्लान और सुझाव क्या हैं।

कुल 5585 लोगों ने किया था अप्लाई

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सीईओ के लिए 5,585 लोगों ने अप्लाई किया था। इनमें से 3,877 ने गूगल फॉर्म भरा और अपनी सीवी दी। अप्लाई करने वाले 3,877 में से पहले 1580 लोगों को छांटा गया।

दो दिन में 16 लोगों ने दिया इंटरव्यू

इसके बाद करीब 111 को ऑनलाइन इंटरेक्शन के लिए बुलाया गया। 16 उम्मीदवारों को दो दिन चले इंटरव्यू में बुलाया गया। पचास से 70 साल के उम्मीदवारों में सेना के पूर्व अधिकारी, रिटायर्ड आईएएस और आईपीएस और पेशेवर शामिल रहे। 

ट्रस्ट ने बनाई एक सेलेक्ट कमेटी

सीईओ के सेलेक्शन के लिए ट्रस्ट ने एक सेलेक्ट कमेटी बनाई है, जिसमे रिटायर्ड जस्टिस  प्रमोद कोहली, रिटायर्ड लेफिटीनेंट जनरल वीके चतुर्वेदी और न्यूक्लियर साइंटिस्ट सुरेश हावरे हैं। सुरेश हावरे के मुताबिक अब सेलेक्ट कमेटी तीन लोगों के नाम का पैनल ट्रस्ट को देगी और ट्रस्ट इन तीन में से सीईओ के नाम का एलान करेगा।

ये भी पढ़ें: 

यूपी में रक्षाबंधन से पहले योगी सरकार ने बहनों को दिया तोहफा, 6 दिनों के लिए चलेंगी अतिरिक्त बसें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।