1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video: पेट्रोल पंप बना अखाड़ा, तेल भरने के बाद सेल्समैन ने मांगे पैसे तो दबंगों ने की मारपीट

Video: पेट्रोल पंप बना अखाड़ा, तेल भरने के बाद सेल्समैन ने मांगे पैसे तो दबंगों ने की मारपीट

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Jun 15, 2026 02:55 pm IST,  Updated : Jun 15, 2026 02:55 pm IST

वीडियो में देखा जा सकता है कि बड़ी संख्या में लोग आते हैं और कर्मचारियों के साथ मारपीट करना शुरू कर देते हैं। पूरे पेट्रोल पंप में अफरा तफरी मच जाती है। इस मामले में शिकायत दर्ज कराई गई है।

Sitapur- India TV Hindi
पेट्रोल पंप पर मारपीट Image Source : REPORTER INPUT

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में पेट्रोल का रुपया मांगने पर दबंगों ने सेल्स मैन की पिटाई कर दी। इतना ही नहीं दबंगों ने अपने साथियों को बुलवाकर पेट्रोल पंप में जमकर तोड़फोड़ भी की। इस पूरी घटना में दबंगों के घर की महिलाएं भी शामिल रही। सेल्स मैन ने दबंगों पर चालीस हजार रुपए की नगदी छीन ले जाने का आरोप लगाया है। मारपीट की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। 

पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दबंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामला रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र का है। सदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अल्हनापुर का रहने वाला कोमल कुमार पर्वतपुर चौराहे पर बने ओम साईंनाथ पेट्रोल पंप पर सेल्समैन के पद पर कार्यरत हैं। 

महिलाओं पर मारपीट का आरोप

ओम साईंनाथ पेट्रोल पंप पर रविवार देर शाम नीरज अपने बहनोई के साथ पहुंचा और अपनी बाइक में पेट्रोल भरवाया। बताया जाता है कि जब सेल्स मैन कोमल ने पेट्रोल के रुपए मांगे तो नीरज ने रुपए ना देते हुए सेल्समेन कोमल से हाथापाई शुरू कर दी। इतना ही नहीं नीरज ने इसकी जानकारी अपने घर वालों को दे दी, जिसके बाद नीरज के भाई और घर की महिलाएं हाथों में लाठी डंडा लेकर पेट्रोल पंप पर पहुंच गए और सेल्समेन कोमल सहित अन्य कर्मचारियों को लाठी डंडों से मारने पीटने लगे। 

सेल्समैन से छीने 39 हजार रुपये

सेल्समेन कमल का आरोप है कि नीरज और उसके परिवार वालों ने पेट्रोल पंप पर जमकर तोड़फोड़ की और कार्यालय पर भी पथराव किया। पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में सेल्समैन कोमल ने खरीद ₹39  हजार की नगदी छीन ले जाने का भी आरोप लगाया है। मारपीट की पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि दबंगों ने पेट्रोल पंप पर किस तरह से मारपीट की। मारपीट की इस घटना में कई लोगों को चोटें आई हैं। वहीं, थानाध्यक्ष श्यामू कन्नौजिया ने बताया कि पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और घटना की सत्यता की जांच कर रही है।

(सीतापुर से मोहित मिश्र की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

लखनऊ के चर्चित प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में STF की बड़ी कार्रवाई, 1 लाख का इनामी आरोपी गिरफ्तार

इंजन से टकराया मोर और रुक गई ट्रेन, सुधारने में लगे 45 मिनट, अधिकारी बोले- 'पैंटो से बिजली नहीं आ रही थी'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।